Gold Rate Today, 29 Dec : सुबह MCX पर सोने की कीमतें (Gold prices today) 0.25% चढ़कर प्रति 10 ग्राम 140228 रुपये पर पहुंच गई. लेकिन सोने की ये तेजी बरकरार नहीं रह पाई और 1:30 बजे तक 10 सोने के भाव में 1400 रुपये यानी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. इस गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने का भाव 138473 पर पहुंच गया है.
दूसरी ओर नई ऊंचाई पर पहुंचने का रिकॉर्ड बनाने वाली चांदी भी दिन चढ़ने के साथ नीचे आ गई है. मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी का भाव 2287 रुपये गिरकर 237529 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. MCX पर, मार्च वायदा वाली चांदी 5.99% बढ़कर 254174 प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी.
Silver Price Today: चांदी की कीमत नए रिकॉर्ड हाई पर, पहुंची 2.50 लाख रुपये के पार
सोने की कीमत को क्या प्रभावित कर रहा?
कीमती धातुओं में लगातार मजबूत निवेश आ रहा है, क्योंकि बढ़ती ग्लोबल अनिश्चितता, जियोपॉलिटिकल जोखिम और सेंट्रल बैंक के फैसले नए साल में पोर्टफोलियो की पोजिशनिंग को प्रभावित कर रहे हैं. सोना पसंदीदा सेफ-हेवन एसेट बना हुआ है, जो डिफेंसिव एलोकेशन को सहारा दे रहा है, जबकि चांदी मौजूदा साइकिल में ज्यादा बीटा वाला बेहतर परफॉर्मर बनकर उभर रही है, जिसे जोखिम से बचाव की मांग और सप्लाई की कमी के बीच मजबूत इंडस्ट्रियल मांग का सपोर्ट मिल रहा है.
लेकिन प्रॉफिट बुकिंग के बीच सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. भले ही हाल के हफ्तों में ज्यादा डिमांड और कम सप्लाई के कारण सफेद धातु और सोने की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. लेकिन मार्केट एनालिस्ट इसे संभावित बबल बता रहे हैं. लिहाजा इन्वेस्टर और ट्रेडर आज चांदी के रेट और आज चांदी की कीमत दोनों पर करीब से नजर रख रहे हैं, क्योंकि ग्लोबल आर्थिक हालात और जियोपॉलिटिकल टेंशन कीमती धातुओं के बाजारों को प्रभावित कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
6 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
8 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
10 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
22 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines