Gold Price Update: कई दिनों के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर पूरी दुनिया में चिंता है, इस वजह से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे थे। यह चिंता अभी भी कायम है, लेकिन इसके बावजूद आज सोना सस्ता हुआ है। गोल्ड की कीमतों में आई गिरावट निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है और यह उनके लिए खरीदारी का बड़ा मौका भी है।
इस वजह से आई गिरावट
मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने के दाम आज कुछ कम हुए हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सोने की कीमतों में 700 रुपये की बड़ी गिरावट आई है। कल 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 87,380 रुपये चल रहा था, आज यह घटकर 86,670 रुपये हो गया है। गोल्ड की कीमतों में इस गिरावट की वजह मुनाफावसूली है। हालांकि, आगे इसके दाम फिर से दौड़ लगा सकते हैं।
यह अच्छी रणनीति
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की कीमत में कमी की वजह मुनाफावसूली है। निवेशकों ने प्रॉफिट बुक किया है, जो एक अच्छी रणनीति है। खासकर ऐसे निवेशक जिन्होंने पिछले साल दीपावली के आसपास गोल्ड में निवेश किया था, उन्हें कुछ सोना बेचकर मुनाफा कमा लेना चाहिए। उनका यह भी कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप टैरिफ को लेकर चिंता कायम है, ऐसे में सोना फिर तेज रफ्तार से दौड़ लगा सकता है। यह गिरावट अस्थाई है।
यह भी पढ़ें – फिर औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स 600 अंक डाउन, Stock Market का पीछा कब छोड़ेगा लाल रंग?
कैसे प्रभावित होती हैं कीमतें?
देश में सोने की कीमतें केवल मांग और आपूर्ति से ही प्रभावित नहीं होतीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों का भी इन पर असर पड़ता है। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट सहित प्रमुख वैश्विक बाजारों में होने वाली व्यापारिक गतिविधियों से भी सोने की कीमतें काफी हद तक प्रभावित होती हैं।
कौन तय करता है कीमत?
दुनियाभर में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा Gold की कीमत तय की जाती है। वो US डॉलर में सोने की कीमत प्रकाशित करता है, जो बैंकरों और बुलियन व्यापारियों के लिए वैश्विक बेंचमार्क के रूप में कार्य करती है। वहीं, अपने देश में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आयात शुल्क और अन्य टैक्स को जोड़कर यह निर्धारित करता है कि रिटेल विक्रेताओं को सोना किस दर पर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
हवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 hr ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
2 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
22 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
23 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
23 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines