हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold, Silver Price: चांदी ने छुआ ऑल टाइम हाई लेवल, सोने ने भी लगाई Rs 1300 की छलांग; जानें आज का रेट

द‍िसंबर के पहले ही द‍िन आज चांदी और सोने के भाव ने छलांग लगा दी है. शुरुआती कोरोबार में MCX पर चांदी ने जहां ऑल टाइम हाई का आंकड़ा छू ल‍िया, वहीं सोने के इरम में भी 1300 रुपये का उछाल देखा गया. जान‍िये आज सोने और चांदी का भाव क‍ितना है ?

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: शादी ब्‍याह का सीजन चल रहा है, ऐसे में सोने और चांदी के दाम में इजाफा खरीदारों की मुश्‍क‍िलें बढ़ा सकता है. MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी ने जहां र‍िकॉर्ड कीमत टच कर ल‍िया, सोने के भाव में भी इजाफा देखा गया.

1 December 2025 New Rules: आज से बदल गए ये जरूरी न‍ियम, आपकी जेब पर द‍िखेगा असर

एमसीएक्‍स पर 5 फरवरी की ड‍िलीवरी वाला सोना अभी खबर ल‍िखने तक 0.89% बढ़कर 128010 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. यानी कल के मुकाबले 1127 रुपये की बढ़ोतरी द‍िख रही है. सुबह सोने में 1300 रुपये का उछाल देखा गया. सुबह सोने का भाव 1,30,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. हालांक‍ि बाद ये नीचे आ गया.

विज्ञापन

LPG Price Change: देशभर में बदल गई आज एलपीजी की कीमत, जानें अब क‍ितने में म‍िलेगा गैस स‍िलेंडर

चांदी की बात करें तो अभी एमसीएक्‍स पर 5 फरवरी की ड‍िलीवरी वाली चांदी अभी 2063 रुपये बढ़कर 173700 रुपये पर कारोबार कर रही है. सुबह के कारोबार में चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी. आज चांदी 1,77,858 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में ही यह 3668 रुपये की तेजी के साथ 178649 रुपये तक पहुंच गई.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP में आज से लागू हुई बिजली बिल राहत योजना, लाभ उठाने के लिए तुरंत करें ये काम

क्‍यों बढ़ रहे सोने और चांदी के दाम?
सोने और चांदी के भाव में तेजी के पीछे डॉलर का नरम पड़ना सबसे बड़ी वजह है. डॉलर की कमजोरी ने पूरी दुन‍िया के न‍िवेशकों को सोने और चांदी की तरफ खींचा है. दूसरी ओर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें और रुपये में कमजोरी ने भी सोने और चांदी के भाव को हवा दी है. स‍िर्फ आज के भाव को देखें तो रुपया, डॉलर के मुकाबले र‍िकॉर्ड निचले स्तर पर चला गया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola