Raymond Share: रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। दरअसल लगातार सातवें दिन भी कंपनी का शेयर ऊपर नहीं उठा सका है। लगातार गिरावट शेयर के प्राइस में हो रही है। आज भी कंपनी का शेयर 4 फीसदी तक गिर गया। इससे निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इन 7 दिनों में निवेशकों के 1500 करोड़ रुपए बर्बाद हो गए हैं। जब से गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी के बीच की खबर पब्लिक हुई है, तभी से शेयर बाजार में कंपनी का ऐसा हाल रहा है।
आज भी शेयर में दिखी भारी गिरावट
आज भी शेयर में 3.81 फीसदी की गिरावट देखी गई है। कंपनी का शेयर 66.45 अंक गिरकर 1676.00 रुपए पर रहा। पिछले 5 दिन की बात करें तो शेयर 136.10 अंक तक गिर गया है। शेयर में 7.51 फीसदी की गिरावट रही है। आंकड़े तो यही बयां कर रहे हैं कि कंपनी के दिन दिवाली के बाद से उल्टे हो गए हैं।
नवाज मोदी सिंघानिया 75 फीसदी हिस्से की कर चुकी हैं मांग
आपको बताते चलें कि बीते दिन ये खबर सामने आई थी कि नवाज मोदी सिंघानिया ने गौतम सिंघानिया की टोटल नेथ वर्थ में से 75 फीसदी हिस्से की मांग की है। जिसके बाद से निवेशकों के बीच विश्वास कम हो रहा है। बिकवाली जमकर हो रही है। अगर केस में गौतम सिंघानिया के लिए कोई पॉजिटिव बात नहीं रहती है तो सेल शेयर के अंदर चलती जाएगी। नेट वर्थ की बात करें तो गौतम सिंघानिया के पास 1.4 बिलियन डॉलर करीब 11 हजार करोड़ की संपत्ति मौजूद है।
यह भी पढ़ें- Senior Citizens ध्यान दें! बदल गया है बचत योजना में नियम, डिटेल्स में जानिए
गौतम सिंघानिया राजी पर रखी एक शर्त
फैमिली सेटलमेंट पर गौतम सिंघानिया ने कहा है कि वो इसके लिए तैयार हैं पर फैमिली ट्रस्ट बनाना चाहते हैं और वो ही अकेले इसे मैनेज करेंगे। पर उम्मीद के अनुसार नवाज मोदी सिंघानिया इसके लिए तैयार नहीं हैं। केस के लिए दोनों ने अपने-अपने वकील भी कर लिए हैं। देखने वाली बात रहती है कि तरह से इस मामले का निपटारा होता है।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
4 mins agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 hr ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
3 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
3 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
5 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
5 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
7 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
8 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines