देश के सबसे बड़े बिजनेस हाउसेज में से एक अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने गुरुवार को मुंबई के जय हिंद कॉलेज में छात्रों के संबोधित किया था। शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम के दौरान गौतम अडानी ने कहा कि हम सबको हमारे जीवन में एक रोल मॉडल की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे लड़के के बारे में कल्पना करिए जिसके सामने अपने आस-पास के लोगों की उम्मीदों और अपने मन से उठने वाली आवाज में से किसी एक को चुनने की चुनौती होती है।
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह का नैरेटिव किसी एक आदमी के साथ सीमित नहीं रहता बल्कि यह एक तरह की थीम है जो हमेशा इतिहास में भी दिखती रही है।
गौतम अडानी ने कहा कि अमेरिका के उद्योग जगत में शुरुआती दौर की हस्तियों को देखिए। जॉन डी रॉकफेलर, कॉर्नेलियस वैंडरबिल्ट और एंड्रयू कार्नेगी जैसी हस्तियों ने ऐसा इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया जिसने अमेरिका के भविष्य को आकार देने का काम किया। अडानी ने आगे कहा कि इसी तरह से भारत में जेआरडी टाटा, जीडी बिड़ला और धीरूभाई अंबानी जैसी विजनरी शख्सियतों ने देश के आर्थिक परिदृश्य को ट्रांसफॉर्म करने का काम किया।
‘सच्चे नेता की पहचान उसका टाइटिल नहीं’
अडानी ने आगे कहा कि इन लोगों ने सिर्फ बिजनेस खड़ा करने का काम नहीं किया। इन्होंने विरासत बनाई है। उनकी यात्रा चुनौतियों और आलोचनाओं से भरी रही लेकिन फिर भी इन्होंने हार नहीं मानी। असंभव से टकराने का उनके जज्बे ने इन असाधारण विरासतों के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। एक सच्चे नेता की पहचान उसके टाइटिल से नहीं बल्कि उस विरासत से होती है जो वह अपने पीछे छोड़कर जाते हैं। आलोचना करना आसान है लेकिन इनका सामना करना असली बहादुरी है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
5 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
11 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
13 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
13 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
14 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines