Gautam Adani: अडानी ग्रुप अमेरिका में करीब 84000 करोड़ का निवेश करने जा रहा है। कंपनी के इस कदम से तकरीबन 15 हजार नौकरियां पैदा होंगी। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर खुद इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार अडानी ग्रुप ये निवेश US एनर्जी सिक्योरिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में करने जा रहा है।
गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा डोनाल्ड ट्रंप को बधाई, जैसे-जैसे भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी गहरी होती जा रही है, अदाणी ग्रुप अपनी ग्लोबल विशेषज्ञता का फायदा उठाने और अमेरिका के एनर्जी सिक्योरिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में 10 बिलियन डॉलर का निवेश करने के लिए तैयार है। आगे उन्होंने लिखा इसका लक्ष्य 15000 नौकरियां पैदा करना है।
ये भी पढ़ें: बेल्जियम, डेनमार्क समेत 4 देशों के राजदूतों ने किया अडानी के रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का दौरा
मेटल इंडस्ट्री में भी अडानी ने किया निवेश
इससे पहले अडानी ग्रुप ने देश के मेटल इंडस्ट्री में भी निवेश करने की घोषणा की थी। बता दें कंपनी मेटल इंडस्ट्री में करीब 42 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। इससे नौंकरियों के साथ मेटल कारोबार में खनन, लोहा, शोधन, इस्पात और एल्युमीनियम के प्रोडक्शन में इजाफा होगा।
डोनाल्ड ट्रंप को जीत की दी थी बधाई
6 नवंबर को अमेरिकी में राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप जीते हैं। डोनाल्ड दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं। उस समय भी गौतम अदाणी ने X पर एक पोस्ट कर कहा था कि अगर इस धरती पर कोई एक व्यक्ति जो अटूट दृढ़ता, धैर्य, दृढ़ संकल्प और अपने विश्वासों के प्रति सच्चे साहस का प्रतीक है, तो वे डोनाल्ड ट्रंप हैं।
राजदूतों ने किया रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का दौरा
इससे पहले मंगलवार को यूरोपीय संघ, बेल्जियम, डेनमार्क और जर्मनी के राजदूतों ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से उनके ऑफिस में मुलाकात की थी। राजदूतों ने गुजरात के खावड़ा में अडानी के दुनिया में सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क और मुंद्रा पोर्ट का भी दौरा किया।
ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: धड़ाम गिरे सोने-चांदी के दाम, 2 दिनों में 2,510 रुपये तक की गिरावट; जानें आज के ताजा भाव
संबंधित खबरें
Jio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
34 mins agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
1 hr agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
2 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
2 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
2 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
4 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
4 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
6 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines