Fixed Deposit: फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना जोखिम भरा नहीं माना जाता। साथ ही इसका बाजार की स्थिति से भी कोई लेना देना नहीं। यह आपके पैसे निवेश करने के सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक है। एफडी दरें अब दो साल पहले की तुलना में काफी बेहतर हैं, ऐसे में आप निवेश कर सकते हैं। वहीं, आप अपनी एफडी निवेश को आगे बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं।
ऐसे कई बैंक हैं जिन्होंने अगस्त में फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों को संशोधित किया है और नियमित नागरिकों के लिए 8.6% तक ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं।
Suryoday Small Finance Bank
बैंक आम जनता को 4.00 प्रतिशत से 8.60 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज दर 2 साल से 3 साल से ऊपर की अवधि पर दी जाती है। आम जनता की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न अवधि की एफडी पर 50 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। नई दरें 7 अगस्त 2023 से लागू हैं।
Jana Small Finance Bank
Jana SFB सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से 10 वर्षों के बीच अवधि के लिए 3% से 8.50% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। नई दरें 15 अगस्त, 2023 से प्रभावी हैं। उच्चतम दर 2 वर्ष – 3 वर्ष (1095 दिन) की अवधि पर दी जाती है।
Utkarsh Small Finance Bank
उत्कर्ष एसएफबी सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से 10 वर्षों के बीच अवधि के लिए 4% से 8.50% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। नई दरें 21 अगस्त, 2023 से प्रभावी हैं। उच्चतम दर 2 वर्ष – 3 वर्ष (1095 दिन) की अवधि पर दी जाती है।
Equitas Small Finance Bank
इक्विटास एसएफबी सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि के लिए 3.5% से 8.50% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। नई दरें 21 अगस्त, 2023 से प्रभावी हैं। उच्चतम दर 444 दिनों की अवधि पर पेश की जाती है।
Offline mode Transaction limit: RBI ने बढ़ाई ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट की सीमा, तुरंत चेक करें डिटेल्स
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
4 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
4 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
6 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
7 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
7 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
9 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
10 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
11 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
23 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines