Forbes List 2023: फोर्ब्स इंडिया ने कल भारत के 100 अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट जारी की थी, जिसमें मुकेश अंबानी ने वापस से नंबर 1 का खिताब अपने नाम कर लिया। साथ में इस लिस्ट में 3 नए बिजनेसमैन की एंट्री हुई है, जो आने वाले समय में अंबानी, अडानी को टक्कर देते हुए दिखाई दे सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल नंबर 1 पर गौतम अडानी थे, पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी की 14 अरब डॉलर की सम्पत्ति कम कर दी है। अब अडानी मुकेश अंबानी के बाद दूसरे पायदान पर हैं।
इन तीन बिजनेसमैन की हुई एंट्री
फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में एशियन पेंट्स वाली दानी फैमिली, लैंडमार्क ग्रुप की चैयरवुमेन रेणुका जगतानी के साथ गारमेंट एक्सपोर्टर K.P. रामासामी हैं। इन तीनों ने पहली बार फोर्ब्स इंडिया की 100 अमीर लोगों की सूची में पहली बार स्थान बनाया है।
यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल एक बार फिर से महंगा, ये है पेट्रोल-डीजल का हाल
3 नए बिजनेसमैन की ये है नेट वर्थ और नंबर
एशियन पेंट्स दानी फैमिली इस लिस्ट में 22वें नंबर पर रही है। नेट वर्थ रही है 8 बिलियन डॉलर की। साल 1942 में कंपनी की शुरूआत हुई थी। लैंडमार्क ग्रुप की चैयरवुमेन रेणुका जगतानी लिस्ट में 44वें नंबर पर हैं। नेट वर्थ है 4.8 बिलियन डॉलर की। फैशन और रिटेल में कंपनी अपना बिजनेस करती है। वहीं इनके बाद गारमेंट एक्सपोर्टर K.P. रामासामी की बात करें तो इन्होंने 100 नंबर पर अपना स्थान पक्का किया है। 2.3 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ मौजूद हैं। H&M और Marks & Spencer इस कंपनी के प्रमुख ब्रांड हैं।
330 बिलियन डॉलर का है पूरा मामला
फोर्ब्स इंडिया लिस्ट की जब भी बात होती है तो टॉप 10 की बात ज्यादा होती है। हर बिजनेसमैन का सपना होता है कि टॉप 10 में जगह बनाई जाए। अगर टॉप 10 की टोटल नेट वर्थ की बात की जाए तो वो है 330.4 बिलियन डॉलर। यानी कह सकते हैं कि इन 3 नए बिजनेसमैन की नजर आने वाले समय में इस आंकड़े पर रहेगी।
8 पुराने बिजनेसमैन इस लिस्ट से हुए बाहर
इसके अलावा 8 पुराने बिजनेसमैन को इस लिस्ट से बाहर होना पड़ा है। जिसमें मुख्य तौर पर Vedantaके अनिव अग्रवाल के साथ BYJU के Byju Raveendran और Divya Gokulnath शामिल हैं।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
5 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
17 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
22 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
22 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
23 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines