Flipkart To Start Same Day Delivery Service : देश का दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट जल्द ही सेम डे डिलिवरी की सेवा शुरू करने जा रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी उसी दिन प्रॉडक्ट डिलिवर कर देगी जिस दिन ऑर्डर किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसे लेकर कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है लेकिन एक सामान्य टाइमलाइन साझा की है। शुरुआती दौर में यह सेवा कुछ शहरों में मिलेगी। समय के साथ पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। अभी तक अमेजन अपने ग्राहकों को सेम डे डिलिवरी की सेवा देता आया है।
इन शहरों में पहले शुरू होगी सेवा
कंपनी ने बुधवार को कहा कि इसकी शुरुआत फरवरी में देश के 20 शहरों में की जाएगी। ये शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, लुधियाना, मुंबई, नागपुर, पुणे, पटना, रायपुर, सिलिगुड़ी और विजयवाड़ा हैं। इन 20 शहरों के लोग जल्द ही फ्लिपकार्ट पर भी सेम डे डिलिवरी की सुविधा का फायदा ले पाएंगे। कुछ महीनों के बाद इसका विस्तार अन्य शहरों में भी किया जाएगा।
1 बजे से पहले करना होगा ऑर्डर
फ्लिपकार्ट ने कहा है कि सेम डे डिलिवरी सेवा पाने के लिए दोपहर 1 बजे से पहले ऑर्डर प्लेस करना होगा। इसके बाद रात 12 बजे से पहले ऑर्डर की डिलिवरी कर दी जाएगी। दोपहर 1 बजे के बाद के ऑर्डर अगले दिन डिलिवर होगा। सेम डे डिलिवरी के लिए मोबाइल फोन, फैशन व ब्यूटी आइटम्स, लाइफस्टाइल प्रॉडक्ट्स, किताबें, होम एप्लिकेशंस और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई चीजें शामिल होंगी। माना जा रहा है इससे कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें: RBI का बड़ा फैसला, Paytm Bank पर लगाई रोक
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार का मास्टर प्लान! सस्ते होंगे मोबाइल?
ये भी पढ़ें: ट्रेन टिकट पर लिखी इन 13 चीजों का क्या है मतलब?
ये भी पढ़ें: कम बजट में करें दक्षिण भारत के इन मंदिरों के दर्शन
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
4 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines