नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक ने हाल ही में एक बार फिर से रेपो रेट को बढ़ाया। आरबीआई ने रेपो रेट में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी करते हुए 1.40 फीसदी की बढ़ोतरी की। इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट बढ़कर 5.40 फीसद हो गया है। इससे लोन का महंगा होना और EMI भी बढ़ी। हालांकि, इससे एफडी (FD) पर मिलने वाले ब्याज की दर भी बढ़ी। 17 अगस्त को तीन बैंकों नें एफडी की दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया।
इससे पहले भी कई बैंकों द्वारा एफडी की दरों में बढ़ोतरी की गई। अब देखा जाए तो बढ़ोतरी के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर मिलने वाली ब्याज 7.5 फीसदी तक हो गई है।
Ujjivan Small Finance Bank: यह बैंक 75 सप्ताह, 75 महीने और 990 दिनों वाले FD पर 7.5% की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा भी कई और बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं।
Kotak Mahindra Bank ने भी एफडी की दर को 0.15 फीसदी बढ़ा दिया है और अब एक साल के जमा पर 5.75 फीसदी व तीन साल के जमा पर 5.90 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
PNB ने दो करोड़ रुपये से कम की ब्याज दरों को 17 अगस्त 2022 से बढ़ा दिया है। अब पीएनबी में दो साल तक के जमा पर 5.50 फीसदी और तीन साल के जमा पर 5.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। तीन से से अधिक के जमा पर बैंक 5.75 फीसदी ब्याज देगा।
ICICI Bank में दो-पांच करोड़ रुपये के डिपॉजिट्स पर 5.25 फीसदी-5.90 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। बता दें कि FD स्कीम के तहत जिस ब्याज दर को लॉक कर देते हैं फिर तय समय तक उसी के हिसाब से रिटर्न मिलता है। इसपर बाजार के उतार चढ़ाव से भी कोई फर्क नहीं पड़ता।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
3 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
5 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
6 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
9 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
12 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
14 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines