हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vande Bharat Sleeper ट्रेन के रूट का हुआ ऐलान, जानें क‍ितना होगा क‍िराया?

Vande Bharat Sleeper: देश की पहली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन अब पूरी तरह से पटरी पर उतरने के ल‍िए तैयार है. नई ट्रेन सबसे पहले गुवाहाटी-कोलकाता रूट पर चलेगी. जान‍िये इसमें कैसी सुव‍िधाएं म‍िलेंगी और इसका क‍िराया क‍ितना होगा?

विज्ञापन
आज से द‍िल्‍ली से चलेगी वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन, जानें क‍ितना है क‍िराया

First Vande Bharat Sleeper Train Route: देश की पहली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन पटरी पर आने के ल‍िए तैयार है और इसके साथ ही केंद्र सरकार ने देश के पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट का ऐलान भी कर दिया है. यह ट्रेन असम से पश्‍च‍िम बंगाल के बीच चलेगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉफ्रेंस में इसकी घोषाणा करते हुए कहा क‍ि जल्द ही कोलकाता और गुवाहाटी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होगी और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे.आइये जानते हैं क‍ि इस ट्रेन में क्‍या खास है और इसका क‍िराया क‍ितना होगा:

क्‍या है इसमें खास

बता दें क‍ि यह देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है, जो कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलेगी. इससे पहले ट्रेन का ट्रायल हुआ है. भारतीय रेलवे ने पूरी तरह से शुरू होने से पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का हाई-स्पीड ट्रायल रन किया. ट्रेन 225 किलोमीटर के स्ट्रेच पर 180 किमी/घंटा की अधिकतम स्पीड पकड़ सकती है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन के बारे में पहले कहा था क‍ि ट्रेन में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्‍तेमाल क‍िया गया है और टॉप स्पीड पर भी गिलास में रखा पानी नहीं गिरेगा.

यह भी पढें : LPG कीमत से लेकर 8वें वेतन आयोग और PAN-Aadhaar तक, आज से बदल गए ये 10 बड़े नियम

विज्ञापन

भारत में बनी 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिज़ाइन की गई है और इसमें सभी क्लास होंगी, जिसमें AC फर्स्ट क्लास, AC टू टियर और AC थ्री टियर शामिल हैं. यह ट्रेन मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस नेटवर्क को सपोर्ट करेगी, जो अभी 274 जिलों में 164 सर्विस चलाती है और 2019 से अब तक 7.5 करोड़ से ज्‍यादा यात्रियों को ले जा चुकी है.

कितना होगा किराया ?
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया इस बात पर न‍िर्भर करेगा क‍ि आप क‍ितनी दूर का सफर करते हैं इससे. यानी इस ट्रेन में प्रत‍ि किलोमीटर के हिसाब से क‍िराया तय होगा. फर्स्ट एसी में 3 रुपए 80 पैसे प्रति किलोमीटर, सेकंड एसी में 3.10 रुपये के हिसाब से और थर्ड एसी में 2.40 रुपये प्रत‍ि क‍िलोमीटर के ह‍िसाब से किराया देना होगा. प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में वैष्णव ने कहा क‍ि किराए हवाई यात्रा से काफी कम रखे गए हैं. गुवाहाटी-हावड़ा हवाई यात्रा का किराया लगभग 6000-8000 रुपये है. जबक‍ि वंदे भारत स्‍लीपर के 3rd AC का किराया खाने के साथ लगभग 2300 रुपये, 2nd AC का लगभग 3000 रुपये और 1st AC का लगभग 3600 रुपये होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

कब होगी लॉन्‍च‍िंग ?
लॉन्च अगले 15-20 दिनों में होने की उम्मीद है और यह शायद 18 या 19 जनवरी को होगा क्योंकि नई ट्रेन की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन अब पूरी तरह से हो गई है. हालांकि, सही तारीख अगले दो-तीन दिनों में घोषित होने की उम्मीद है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola