How to Save Money: हम सभी चाहते हैं कि अपनी महीने की सैलरी में से खर्चो के साथ कुछ बचत भी कर पाएं। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि पैसे आते ही खर्च हो जाते हैं, वो इसलिए क्योंकि हम बिना किसी प्लानिंग के अपने महीने का बजट बनाते हैं। जिससे खर्चो को ट्रैक नहीं कर पाते। आप को बता दें कि 50-30-20 की पॉलिसी से आप न सिर्फ अपना घर का खर्चा चला सकते हैं, बल्कि शौक के साथ बचत भी कर सकते हैं। अब आप भी सोच पड़ गए होंगे कि आखिर ये 50-30-20 का मामला क्या है? तो उसके लिए पूरा आर्टिकल पढ़िए।
ये है 50-30-20 का कॉन्सेप्ट
दरअसल 50-30-20 का कॉन्सेप्ट दिया है अमेरिका के एलिजाबेथ वॉरेन ने। उन्होंने अपनी बुक में लिखा है कि अगर हर इंसान इस कॉन्सेप्ट के साथ चले तो फिर फाइनेंशियल प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। एलिजाबेथ वॉरेन कहते हैं कि जितनी आपकी सैलरी आई है उसका 50 फीसदी हिस्सा अपनी जरूरत के खर्चे पर खर्च कीजिए, वहीं 30 फीसदी हिस्सा अपने शौक पर और 20 फीसदी बचत के रूप में भविष्य के लिए रखें।
ऐसे उतारें अपनी जिंदगी में
एक उदाहरण से आपको समझाते हैं। मान लीजिए आपकी सैलरी से 30,000 है। तो 50-30-20 के कॉन्सेप्ट से 15000 आप अपने जरूरत के काम पर खर्च कीजिए। 9000 अपने शौक पर और बाकी के 6000 आप भविष्य के लिए सेविंग में रखिए। अगर इस फॉर्मूले को अपनाया जाए तो वर्तमान के साथ आपका भविष्य भी सुरक्षित हो जाएगा।
साथ में खर्चों को करें ट्रैक
कोशिश करिए अपने महीने के खर्चो को लिखें, एक सूची बनाएं और ये पता लगाने की कोशिश करें कि कौन से खर्चे हम कम कर सकते हैं। साथ में कौन से वो खर्चे हैं जिन्हें करना जरूरी है। अगर आप इस तरीके से ट्रैकिंग करेंगे, अपनी प्लानिंग को सेट करेंगे तो यकीन मानिए फाइनेंशियल प्रॉब्लम में आप कभी नहीं फंसेंगे।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
16 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines