FD Interest Rate: सुकन्या समृद्धि योजना और सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) को छोड़कर सभी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को ऊपर की ओर बढ़ाया गया है। अब इन योजनाओं पर ब्याज दर की पेशकश आकर्षक हो गई है। अब पोस्ट ऑफिस की एफडी भी अवधि के आधार पर 6.5-7 फीसदी का रिटर्न दे रही है।
यह सितंबर 2022 के बाद सरकार की तरफ से दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही के लिए कुछ छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ाई थीं। यह जनवरी 2019 के बाद पहली बढ़ोतरी थी।
बैंकों ने भी बढ़ाए रेट
बैंकों ने भी पिछले कुछ हफ्तों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरों में संशोधन किया है। आईडीबीआई बैंक खुदरा अमृत महोत्सव जमा पर 7.60 प्रतिशत ब्याज देता है। आईडीबीआई बैंक ने जमा पर ब्याज दर में वृद्धि की है और अब 26 दिसंबर, 2022 से प्रभावी सीमित अवधि की पेशकश के रूप में केवल 700 दिनों के लिए 7.60 प्रतिशत तक ब्याज प्रदान करता है।
और पढ़िए – SBI YONO का भूल गए हैं यूजरनेम या पासवर्ड? ऐसे मिनटों में करें रिसेट
राज्य के स्वामित्व वाले PNB ने भी ‘3 साल से ऊपर और 5 साल तक’ और ‘5 साल से ऊपर और 10 साल तक’ की जमा अवधि पर 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है, जिससे एफडी पर 6.50 फीसदी की ब्याज मिल रही है।
कोटक महिंद्रा बैंक अब 15 महीने से 21 महीने के बीच की अवधि के आवर्ती जमा (RD) पर 7 प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। निजी क्षेत्र के बैंक ने 6 महीने, 12 महीने, 15 महीने, 18 महीने और 21 महीने की अवधि के लिए RD ब्याज दर में 75 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी की है।
जनवरी-मार्च 2023 के लिए लघु बचत योजनाओं पर संशोधित ब्याज दरें:
- 1 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.5 फीसदी
- 2 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.8 फीसदी
- 3 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.9 फीसदी
- 5 साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 7.0 फीसदी
- राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC): 7.0 प्रतिशत
- किसान विकास पत्र: 7.2 प्रतिशत
- सार्वजनिक भविष्य निधि: 7.1 प्रतिशत
- सुकन्या समृद्धि खाता: 7.6 फीसदी
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना: 8.0 प्रतिशत
- मासिक आय खाता: 7.1 प्रतिशत
और पढ़िए – RBI ने जारी किया आदेश, SBI-HDFC-ICICI बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए नया नियम
बता दें कि सेविंग डिपॉजिट में 1-3 साल की टाइम डिपॉजिट और 5 साल की रेकरिंग डिपॉजिट के साथ-साथ सेविंग सर्टिफिकेट जैसे नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सार्वजनिक भविष्य निधि, सुकन्या समृद्धि खाता और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना शामिल हैं। मासिक आय योजना में मासिक आय खाता शामिल है।
संबंधित खबरें
अदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 hr agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
2 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
7 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
7 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
8 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
8 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
10 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
11 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
11 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines