हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या है Farishtey स्कीम, कैसे एक्सीडेंट के बाद तुरंत मिलेगा इलाज

Farishtey scheme benefits: दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार Farishtey स्कीम चला रही है। इस स्कीम के तहत एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्ति को तुरंत इलाज दिया जाएगा।

विज्ञापन
farishtey scheme

Farishtey scheme benefits: भारत की सड़कों पर रोजाना कई एक्सीडेंट होते हैं। बहुत कम बार ऐसा होता है कि किसी को तुरंत उचित इलाज मिल जाता है। कई बार इलाज नहीं मिलने की वजह से तो इंसान की मृत्यु भी हो जाती है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों को एक्सीडेंट के बाद मुफ्त इलाज पहुंचाने के लिए ‘फरिश्ते योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने पर इलाज करवाया जाएगा। घायल व्यक्ति का इलाज मुफ्त में नजदीकी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में करवाया जाता है।

अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलती है सम्मान राशि

दिल्ली और पंजाब में चलाई जा रही इस योजना के तहत सरकार ना सिर्फ मुफ्त में इलाज करवा रही है। एक्सीडेंट के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को भी सम्मान राशि के तौर पर 2 हजार रुपए दे रही है। अस्पताल लाने वाले व्यक्ति से पुलिस अधिक पूछताछ भी नहीं करेगी।

48 घंटे के बाद भी मिलेगा फ्री इलाज

इस योजना के तहत एक्सीडेंट होने के 48 घंटों के बाद भी फ्री में इलाज किया जाएगा। यह स्कीम बिना किसी में अंतर के सभी के लिए लागू की जाएगी, जिसमें घायल के इलाज का पूरा खर्च उठाया जाएगा।

एंबुलेंस की भी है व्यवस्था

सरकार इस योजना धीरे-धीरे स्थापित करने में जुटी है, इस योजना के साथ सभी एम्बुलेंस को एक साथ जोड़ा जाएगा। इससे घायल व्यक्ति महज 15 से 20 मिनट में अस्पताल पहुंच जाएंगे।

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें