हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

EPFO: झंझट खत्‍म, एक बार में न‍िकाल सकते हैं PF का पूरा पैसा, नियमों में हुए बदलाव

ईपीएफओ ने पीएफ अकाउंट से पैसा न‍िकालने के कई न‍ियमों में बदलाव क‍िए हैं. अब मेम्‍बर्स, एजुकेशन के ल‍िए 10 बार पैसे न‍िकाल सकते हैं. पूरी ड‍िटेल यहां चेक करें.

विज्ञापन

EPFO Latest Update : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ की आंशिक निकासी के नियमों को आसान बनाने के लिए कदम उठाया है. अब अंशधारक पीएफ कोष में कर्मचारी और नियोक्ता के हिस्से सहित शेष राशि का 100 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं. शेष राश‍ि से यहां मतलब है 75% राश‍ि से.

दरअसल, ईपीएफओ के नए न‍ियमों के अनुसार अब पीएफ अकाउंट में 25% का बैलेंस बनाकर रखना होगा. यानी बाकी बचे 75% राश‍ि को कर्मचारी पूरा न‍िकाल सकते हैं. खास बात ये भी है क‍ि आपको इसके ल‍िए कोई कारण बताने की जरूरत नहीं होगी.

EPFO Rules:40 की उम्र में छोड़ दी नौकरी, लेकिन PF का पैसा नहीं निकाला… क्या म‍िलता रहेगा इस पर ब्याज?

विज्ञापन

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई ईपीएफओ केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिए गए. इससे सात करोड़ से अधिक अंशधारकों को लाभ होगा.

जान‍िये क्‍या-क्‍या हुए बदलाव

विज्ञापन

सीबीटी ने पीएफ की आंशिक निकासी से जुड़े 13 जटिल नियमों को एक ही नियम में समाहित कर दिया है. इसे तीन न‍ियमों में वर्गीकृत किया गया है: ‘अत्यावश्यक जरूरतें’ (बीमारी, शिक्षा, विवाह), ‘घरेलू जरूरतें’ और ‘विशेष परिस्थितियां’.

निकासी की सीमा भी बढ़ा दी गई है. पढ़ाई के लिए 10 बार तक और शादी की स्थिति में 5 बार तक आंशिक निकासी की जा सकती है. वर्तमान में, दोनों के लिए केवल तीन बार तक की अनुमति है.

विज्ञापन

पोस्‍ट ऑफ‍िस की ये स्‍कीम 5 साल में बना देगी मालामाल, स‍िर्फ ब्‍याज से करा देगी 12.3 लाख रुपये की कमाई

सभी आंशिक निकासी के लिए ग्राहकों की न्यूनतम सेवा अवधि घटाकर 12 महीने कर दी गई है.

विज्ञापन

पहले, ‘विशेष परिस्थितियों’ विकल्प के तहत आंशिक पीएफ निकासी के लिए बेरोजगारी, प्राकृतिक आपदाओं और संस्थानों के बंद होने जैसे कारण बताने पड़ते थे. अब, आप बिना कोई कारण बताए आवेदन कर सकते हैं.

पीएफ खाते में जमा राशि का 25 प्रतिशत न्यूनतम बैलेंस के रूप में रखने का नियम बनाया गया है. इस तरह, आप ईपीएफओ से दी जाने वाली उच्च ब्याज दर (वर्तमान में 8.25%) पर बड़ी मात्रा में सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे न‍िकालें पीएफ का पैसा ?

UAN और पासवर्ड के साथ ईपीएफओ पोर्टल पर लॉग इन करें.

विज्ञापन

‘ऑनलाइन सेवाए’ > ‘क्‍लेम’ पर जाएं

विवरण वेर‍िफाई करें (नाम, जन्मतिथि, पैन, आधार, आदि)

विज्ञापन

‘ऑनलाइन दावे के लिए आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें

‘पीएफ एडवांस (फॉर्म 31)’ चुनें

निकासी का कारण चुनें, पता और राशि दर्ज करें

अस्वीकरण पर टिक करें, आधार ओटीपी प्राप्त करें और वेर‍िफाई करें, सबमिट करें.

PF का पूरा पैसा क्‍यों न न‍िकालें

ईपीएफओ फ‍िलहाल जमा राश‍ि पर 8.25% का ब्‍याज दे रहा है. ये क‍िसी भी बैंक से ज्‍यादा है. ऐसे में अगर आप पैसे न‍िकाल लेते हैं तो आप पैसे को बढ़ने से रोक रहे हैं. न‍िवेश के ल‍िहाज से पीएफ में पैसा रखना सबसे फायदे का सौदा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola