Employees Provident Fund: पीएफ खाताधारकों (PF account holders) के लिए अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोगों को वित्त वर्ष 2022 का ब्याज मिलने लगा है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) ने पीएफ खातों में ब्याज जो जमा हुई है उसे लोगों को देना शुरू कर दिया है। 7 करोड़ ईपीएफओ ग्राहक जल्द ही अपने खातों में 81,000 रुपये तक की राशि आने की उम्मीद कर सकते हैं। कहा तो ऐसा जा रहा है कि इस महीने के अंत तक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
और पढ़िए – Gold ATM: अब एटीएम से निकलेगा सोना, इस शहर में खुला देश का पहला गोल्ड एटीएम, जानें- इसकी खास बातें
81000 रुपये कैसे मिलेंगे?
इस साल के लिए ब्याज दर 8.1 फीसदी है, जो 40 साल में सबसे निचला स्तर है। जिन लोगों के खाते में 10 लाख रुपये हैं, उन्हें 81,000 रुपये का ब्याज मिलेगा। पीएफ खाते में 7 लाख रुपये रखने वालों के लिए 56,700 रुपये का ब्याज मिलेगा। इसी तरह, पीएफ खाते में 5 लाख रुपये के लिए ब्याज 40,500 रुपये होगा जबकि 1 लाख रुपये वाले के लिए ब्याज 8,100 रुपये होगा।
पीएफ खाते में ब्याज मिला है या नहीं? ऐसे चेक करें
ऐसे कई तरीके हैं जिनसे ईपीएफओ सब्सक्राइबर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि ब्याज का पैसा आ गया है या नहीं:
मिस्ड कॉल से बैलेंस चेक करें
पीएफ खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। खाते का विवरण ईपीएफओ द्वारा एक एसएमएस के माध्यम से ग्राहक को भेजा जाएगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सब्सक्राइबर्स के पास यूएएन, पैन और आधार लिंकिंग होना अनिवार्य है।
SMS के जरिए बैलेंस कैसे चेक करें
- इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, खाताधारकों को अपना यूएएन ईपीएफओ के साथ पंजीकृत कराना होगा और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा।
- EPFOHO को 7738299899 नंबर पर मैसेज करें
- टेक्स्ट संदेश के माध्यम से पीएफ खाता की जानकारी प्राप्त करें
- इस सेवा का लाभ कई भाषाओं में उठाया जा सकता है। अंग्रेजी के अलावा, हिंदी, मराठी, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, बंगाली, तेलुगु, मलयालम उपलब्ध हैं।
आधिकारिक मोबाइल ऐप का उपयोग करके ऐसे देखें
खाताधारक UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) ऐप पर अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। देखें:
- UMANG ऐप को इंस्टॉल करें और खोलें
- ईपीएफओ टैब पर क्लिक करें
- अगला, employee-centric services पर जाएं
- ‘view passbook’ पर क्लिक करें
- UAN और पासवर्ड (OTP) जानकारी के साथ लॉगिन करें
- पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा
- अब देखें अपना पीएफ बैलेंस
PF बैलेंस ऑनलाइन कैसे चेक करें
- EPFO की आधिकारिक वेबसाइट (epfindia.gov.in) पर जाएं।
- ई-पासबुक के लिंक पर जाएं
- ई-पासबुक लॉगिन पेज पर अपने यूएएन और पासवर्ड की जानकारी का उपयोग करके लॉगिन करें, सबमिट पर क्लिक करें
- नए पेज पर अपना member ID चुनें
- ईपीएफओ ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस देखें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
1 hr ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
1 hr agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
3 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
6 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
7 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
9 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
9 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines