Employees Layoffs: Byju’s ने शुक्रवार यानी 18 अगस्त को नई छंटनी करते हुए अपने 400 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इस बार छंटनी में मॉनिटरिंग और प्रोडक्ट विभागों के कर्मचारियों को निकाला गया है। वहीं, जिन कर्मचारियों को पिछले महीने परफॉर्मेंस रिव्यू के तहत रखा गया था, उन्हें 17 अगस्त को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। हालांकि, एडटेक स्टार्टअप ने जोर देकर कहा कि लोगों का निकालने का मतलब कंपनी की लागत में कटौती का उपाय नहीं था। बता दें कि 17 अगस्त को लगभग 100 लोग बाहर हुए।
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, ‘परफॉर्मेंस रिव्यू में अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल रहने पर कर्मचारियों को उचित प्रक्रियाओं के साथ बाहर कर दिया गया।’ रिपोर्ट में सूत्रों ने कहा, ‘एचआर ने कॉल करके कर्मचारियों को सूचित किया कि उनकी ईमेल आईडी अगले दो घंटों के भीतर निष्क्रिय कर दी जाएगी और वे पेमेंट स्लीप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।’
400 लोगों को HR से आया ये मैसेज
सूत्रों के अनुसार, लगभग 400 कर्मचारियों को गुरुवार को एचआर से एक अपडेट मिला और उन्हें कॉल पर तुरंत कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया। यह घटनाक्रम BYJU द्वारा कंपनी के मानव संसाधन कार्यों को चलाने के लिए पूर्व इंफोसिस कार्यकारी रिचर्ड लोबो की नियुक्ति की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद आया है।
बताया गया कि कर्मचारियों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था और अंतिम समझौते के रूप में उन्हें अगस्त और सितंबर के वेतन की पेशकश की गई थी। उन्होंने बताया कि जिन स्टाफ सदस्यों ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया, उन्हें तुरंत हटा दिया गया और उन्हें 17 अगस्त तक वेतन भुगतान देने की बात कही गई।
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
6 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines