Elon Musk: राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से एलन मस्क सुर्खियों में हैं। इसके बाद से ही उनको लेकर कई दावे वायरल हो रहे हैं। एलन मस्क के फोर्ड और CNN खरीदने की खबरें सामने आईं, जिसमें कोई सच्चाई नहीं थी। एक बार फिर सोशल मीडिया मस्क के नए दावे के साथ तैयार है, इस बार एलन मस्क के फास्ट-फूड चेन मैकडॉनल्ड्स को खरीदने की खबरें सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि यह दावा सबसे पहले फेसबुक पर सामने आया था। जानिए इस दावे में कितनी सच्चाई है? क्या सच में मस्क मैकडॉनल्ड्स खरीदने जा रहे हैं?
मैकडॉनल्ड्स खरीद रहा हूं- एलन मस्क
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें टेस्ला के मालिक एलन मस्क का बयान है। पोस्ट में लिखा गया था,एलोन मस्क, मैं आधिकारिक तौर पर मैकडॉनल्ड्स खरीद रहा हूं। दावा किया गया कि बिजनेस टाइकून एलन मस्क ने अभी एक ऐलान किया है। जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। वह आधिकारिक तौर पर मैकडॉनल्ड्स खरीद रहे हैं। आपको बता दें कि ट्रंप के उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराने के एक दिन बाद, मस्क के फॉक्स न्यूज को खरीदने की भी अफवाहें वायरल हुईं।
ये भी पढ़ें: US में ट्रंप की जीत के बाद एलन मस्क की बल्ले-बल्ले, 3 साल में संपत्ति ने पार किया ये आंकड़ा
क्या है इसकी सच्चाई?
फेसबुक पर जो दावा किया गया उसका मस्क या मैकडॉनल्ड्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके साथ ही मेटा ने इस वायरल पोस्ट को गलत सूचना बताया। हालांकि, 2022 में मस्क ने मजाक में मैकडॉनल्ड्स को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था कि अगर मैकडॉनल्ड्स ने भुगतान के रूप में डॉगकॉइन स्वीकार किया तो वह हैप्पी मील खाएंगे। मैकडॉनल्ड्स ने भी इसका मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था। लेकिन ये केवल एक मजाक था, जिसको अब सच्चाई बताकर पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही मस्क के CNN को खरीदने के दावे को भी खारिज कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप कैबिनेट का INDIA कनेक्शन, अमेरिका में भारत समर्थक नेताओं को अहम जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
GST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
3 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
7 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
8 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
10 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
12 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
13 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
13 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
14 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines