Elon Musk New Tweet: दुनिया के सबसे मालदार आदमी व टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने फ्री स्पीच व सटीक खबरों को लेकर आह्वान किया है। मस्क द्वारा जब से ट्विटर को खरीदा गया है, तभी से वे ट्वीट कर लोगों को कुछ न कुछ जानकारी दे ही रहे हैं। हालांकि, कंपनी के कर्मचारियों के लिए यह वक्त अच्छा नहीं रहा, क्योंकि बहुत लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। वहीं, अब अपने ब्लू टिक को लेकर भी पैसे देने का फरमान निकाल दिया गया है। ऐसे ही मस्क आए दिन कुछ न कुछ ऐलान कर रहे हैं, जिससे सभी की नजर उन्हीं पर है। अब उन्होंने कुछ और ट्वीट किए हैं। इनमें वे अपने प्लेटफॉर्म पर सही जानकारी होने के संदर्भ में बात करते हैं।
मस्क ने ट्वीट किया, ‘ट्विटर को दुनिया के बारे में जानकारी का अब तक का सबसे सटीक स्रोत बनने की जरूरत है। यही हमारा मिशन है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बोलने की स्वतंत्रता के लिए मेरी प्रतिबद्धता अब इससे समझिए कि खातों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाता। हालांकि, इसमें व्यक्तिगत सुरक्षा जोखिम है।’
इन ट्वीटों से पहले उन्होंने सत्यापन को लेकर कहा, ‘व्यापक सत्यापन पत्रकारिता का लोकतंत्रीकरण करेगा और लोगों की आवाज को सशक्त करेगा।’ बता दें कि लोगों को अब अगर ट्विटर पर व्हेरिफाय होना है तो उन्हें इसके लिए रकम चुकानी पड़ेगी।’ मस्क ने हर महीने ब्लू टिक लेने वालों के लिए 8$ का चार्ज निर्धारित किया है।
अभी पढ़ें – Mukesh Ambani: रिलायंस अब खरीदने जा रही ये विदेशी कंपनी, भारत के पूरे कारोबार को कर लेंगे कैप्चर!
दोबारा नौकरी पर रखे गए निकाले जा चुके कर्मचारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने शुक्रवार को करीब आधे कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। एलन मस्क मालिक बने तो यह कार्रवाई की गई। हजारों कर्मचारी एक झटके में बेरोजगार हो गए। भारत में तो मस्क ने ट्विटर की लगभग पूरी टीम को ही बाहर कर दिया था। हालांकि, अब निकाले गए कई कर्मचारियों को वापस बुलाया जा रहा है। बताया गया कि इनमें से कुछ कर्मचारियों को गलती से निकाल दिया गया था। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया, ‘कंपनी मैनेजमेंट ने कुछ लोगों को जल्दबाजी में निकाल दिया था। अब कंपनी को अहसास है कि मस्क के विजन को आगे बढ़ाने के लिए इन कर्मचारियों की जरूरत है।’
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
3 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
6 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
7 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
8 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
15 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
17 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
19 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines