Elon Musk Faces Financial Loss Due To Antisemitic Tweet: एलन मस्क एक बार फिर विवादों में हैं। वे जब से एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक बने हैं, तब से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब वे एक्स पर यहूदी विरोधी पोस्ट (Elon Musk’s Antisemitic Post) का समर्थन करके काफी बुरे फंस गए हैं। उन्हें अरबों का नुकसान उठाना पड़ा है, क्योंकि एप्पल, डिज्नी और IBM ने एक्स के विज्ञापन रोक दिए हैं। एलन पर यहूदियों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगा है। व्हाइट हाउस ने भी बयान जारी करके कहा कि मस्क का जवाब अस्वीकार्य है। इससे यहूदी समुदाय को खतरा हो सकता है।
क्या लिखा था पोस्ट में, क्या कमेंट किया गया?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दावा किया गया कि यहूदी लोग गोरे लोगों के खिलाफ नफरत फैला रहे थे। यहूदियों की एक योजना है, जिसके जरिए वह अवैध अप्रवासियों को लाकर श्वेत श्रेष्ठता को कमजोर करना चाहते हैं। यह विचार जिस व्यक्ति ने दिया था, वह साल 2018 में पिट्सबर्ग में यहूदी प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी का दोषी पाया गया था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। एलन मस्क ने इस ट्वीट का समर्थन करते हुए कमेंट किया कि यह ‘बिल्कुल सच’ है। इसके बाद व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने बयान जारी करके पोस्ट और कमेंट की निंदा करते हुए अपना पक्ष रखा।
अमेरिका ने कमेंट को प्रतिष्ठा के खिलाफ बताया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेट्स ने कहा कि हम यहूदी विरोध और नस्लवादी नफरत को बढ़ावा देने के खिलाफ है। यह अमेरिकी मूल्यों के खिलाफ है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम नफरत फैलाने वालों के खिलाफ एकजुट हो। जो अमेरिकन लोगों की प्रतिष्ठा पर हमला करे। हमारे समुदाय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे, उसके खिलाफ बोलें। वहीं एलन मस्क के कमेंट का रिजल्ट यह रहा कि एप्पल, इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्प, ओरेकल कॉर्प, कॉमकास्ट कॉर्प के एक्सफिनिटी ब्रांड, ब्रावो टेलीविजन ने X को दिए जाने वाले विज्ञापन रोक दिए। IBM के विज्ञापन तो हालात कंट्रोल होने तक बंद ही रहेंगे।
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
3 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
8 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines