EID Bank Holiday on 31 March 2025: हर महीने की शुरुआत से पहले भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों की छुट्टी लिस्ट को जारी कर दिया जाता है। रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार के अलावा खास अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहती है। वहीं, अगर कोई त्योहार या किसी खास दिन के बारे में महीने के बीच में या दिन के आसपास पता चलता है तो छुट्टी की तारीख में बदलाव भी हो सकता है। पब्लिक हॉलिडे लिस्ट के तहत 30 मार्च को ईद की छुट्टी है। जबकि, 31 मार्च को ईद हो सकती है जिस वजह से कई जगह ईद की छुट्टी इस तारीख पर रहेगी।
वहीं, बात करें बैंकों की तो बैंक कर्मचारी के लिए 31 मार्च को छुट्टी नहीं है। जी हां, इस तारीख को बैंकिंग कर्मचारियों को बैंक जाना होगा। आइए जानते हैं क्यों?
31 मार्च को क्यों खुले रहेंगे बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 31 मार्च सोमवार को ईद की छुट्टी रद्द कर दी है। इसे लेकर RBI ने सर्कुलर जारी किया है जिसमें साफ लिखा है कि सरकारी लेन-देन से जुड़े काम को निपटाने के लिए सभी बैंक 31 मार्च को खोले रहेंगे।
31 मार्च को नहीं कर सकेंगे बैंक से जुड़ा काम
31 मार्च को सभी बैंक खुले रहेंगे लेकिन ग्राहकों के लिए बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं होगी। बैंक से जुड़ा काम आप 2 अप्रैल 2025 को करा सकेंगे। दरअसल, 1 अप्रैल 2025 को भी ग्राहकों के लिए बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, भारत के कुछ राज्यों में 1 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। वित्तीय वर्ष क्लोजिंग के कारण 31 मार्च को खुले बैंक, 1 अप्रैल को बंद रहेंगे।
1 अप्रैल को कहां बंद रहेंगे बैंक?
वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग के चलते बैंकों की छुट्टी ईद के दिन नहीं रहेगी, लेकिन 1 अप्रैल को बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, चुनिंदा राज्यों में बैंक 1 अप्रैल को खुले रहेंगे। हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में 1 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे और यहां के लोग बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
संबंधित खबरें
गांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 hr agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
5 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
7 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines