Go First Airlines : मुश्किलों में घिरी गो फर्स्ट की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को EaseMyTrip ने गो फर्स्ट एयरलाइंस के लिए बोली लगाने का फैसला वापस ले लिया। इसे लेकर EaseMyTrip के फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बयान भी जारी किया है। हिस्सेदारी वापस लेने पर निशांत पिट्टी ने X पर लिखा, ‘हमने अपने मुख्य क्षेत्रों पर फोकस बढ़ाने के लिए गो एयर की बोली से हटने का फैसला किया है। हमारा ध्यान सतत विकास और सफलता हासिल करने के लिए अपनी विशेषज्ञता और संसाधनों का लाभ उठाने पर रहता है।’
बिजी बी के जरिए लगाई थी बोली
स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने निशांत पिट्टी की बिजी बी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर गो फर्स्ट के लिए फरवरी में बोली लगाई थी। उस समय एक बयान में कहा गया था कि नई एयरलाइन के लिए ऑपरेटिंग पार्टनर के तौर पर करेगी जैसे- जरूरी स्टाफ मुहैया कराना, सर्विसेज और इंडस्ट्रीज एक्सपर्टाइज आदि। बिजीबी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड में EaseMyTrip की 51 फीसदी हिस्सेदारी है। बिजी बी निशांत की दूसरी कंपनी है।
मई से जमीन पर है गो फर्स्ट
गो फर्स्ट पिछले साल 3 मई से जमीन पर है। इसके किसी भी विमान ने उड़ान नहीं भरी है। कंपनी ने नकदी संकट का हवाला देते हुए हवाई सेवाएं बंद कर दी थीं। गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट और DGCA ने एयरलाइन के 54 विमानों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया था। कंपनी पर बैंकों के करीब 6500 करोड़ रुपये बकाया हैं।
Go First
EaseMyTrip का बढ़ गया रेवेन्यू
EaseMyTrip ने हाल ही में अपने चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 15.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 31.15 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू के मामले में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का रेवेन्यू 40 फीसदी उछलकर 164.04 करोड़ रुपये हो गया है। चौथी तिमाही में कामकाजी मुनाफा सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 57.70 करोड़ रुपये हो गया है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 hr agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
2 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
5 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
7 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
8 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
8 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
21 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines