E-Shram Card Yojana : देश भर के लाखों-करोड़ों आर्थिक रूप कमजोर और पिछड़े लोगों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है ई-श्रम कार्ड योजना है। इसके तहत केंद्र सरकार ई-श्रम कार्डधारकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
किसानों के खाते में पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) की 14वीं किस्त ट्रांसफर के बाद अब केंद्र सरकार की नजर ई-श्रम कार्ड धारकों पर है। खबरों के मुताबिक जल्द ही उनके खाते में ई-श्रम योजना की अगली किस्त आ सकता ही।
ई-श्रम योजना मुख्य रुप से असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए है। श्रम मंत्रालय देशभर के श्रमिक और मजदूरों की आर्थिक मदद के लिए यह योजना चला रही है। इस योजना से अब तक लाखों की संख्या में लोग जुड़ चुके हैं और लाभ उठा रहे हैं।
ई-श्रम कार्ड के हैं अनगिनत फायदे
- ई-श्रम कार्ड का मकसद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है।
- ई-श्रम कार्ड धारक श्रमिक सोशल सिक्योरिटी बेनेफिट्स के तहत पेंशन, बीमा और अन्य योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- सरकार की ओर से सभी ई श्रम कार्ड धारकों को सालाना 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा प्रदान की जाती है।
- श्रम मानधन योजना में आवेदन करने वाले श्रमिकों को 60 साल की आयु के बाद उन्हे 3000 रूपए प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी।
ई-श्रमिक पोर्टल पर ऐसे लोग करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
ई-श्रम कार्ड के लिए कंस्ट्रक्शन वर्कर,घरेलू मजदूर, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, प्रवासी मजदूर, कृषि श्रमिक, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, सफाई कर्मचारी, गार्ड, नाई, मोची, बिजली वाला, प्लंबर समेत सभी असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
लेकिन ऐसे लोग इस कार्ड के लिए योग्य नहीं होंगे जिनका पीएफ कटता है। यानी ई-श्रम कार्ड की रजिस्ट्रेशन के लिए व्यक्ति को ईपीएफओ (EPFO) मेंबर नहीं होना चाहिए और न ही किसी सरकारी पेंशनभोगी भी नहीं होना चाहिए। साथ ही इसके लिए भारत का नागिरक भी होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करने वाले की उम्र 15 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- पीएम किसान योजना की नहीं आई किस्त? परेशान न हों, ऐसे तुरंत मिलेगा पैसा
ई-श्रमिक पोर्टल पर ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
ई-श्रमिक कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए इसका सदस्य होना जरूरी है। इसके रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन का तरीका बहुत ही सरल और आसान है। इसके लिए श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई भी किया जा सकता है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ई-श्रम पोर्टल की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म सकते हैं। इससे संबंधित अन्य जानकारी और रजिस्ट्रेशन संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 14434 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
5 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
6 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
6 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
15 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
22 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
23 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines