E-Aadhar Card Download Online Process: आजकल अगर भारतीय नागरिक को किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाना है तो आधार कार्ड का होना बहुत जरूरी है। इसे अपनी डिजिटल पहचान साबित करने के लिए प्रूफ के तौर पर यूज किया जाता है। अगर यह डॉक्यूमेंट खो जाए तो काफी काम अटक जाएंगे। हालांकि अब अगर आधार खो भी गया तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर बैठे आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए व्यक्ति के पास खुद से जुड़ी जानकारी जैसे आधार नंबर, आधार वर्चुअल आईडी, नामांकन आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी होनी चाहिए। जो लोग अपना आधार नंबर जानते हैं वह ई-आधार UIDAI वेबसाइट या mAadhaar ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट से ई-आधार डाउनलोड करने का प्रोसेस (Process to download e-Aadhaar from website)
- आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद ‘आधार डाउनलोड करें’ पर क्लिक करें।
- आधार नंबर और कैप्चा डालें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को फिल करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक कर दें।
- इस तरह आपका ई-आधार पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Aadhaar Card को लेकर ताजा अपडेट, फ्री में अपडेट करने की आखिरी तारीख नजदीक, जान लें प्रोसेस
mAadhaar ऐप से ई-आधार डाउनलोड करने का प्रोसेस (Process to download e-Aadhaar from mAadhaar app)
- आप इस ऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऐप खोलने पर अपना आधार नंबर और बायोमेट्रिक के साथ साइन इन कर लें और फिर ‘मेरा आधार’ पर जाएं।
- ‘डाउनलोड आधार’ के अंतर्गत ‘ई-आधार’ के ऑप्शन पर जाएं।
- बाद में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया 4 अंक वाला ओटीपी डालकर ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
- आपका ‘ई-आधार’ पीडीएफ फॉर्मेट में आपके पास डाउनलोड हो जाएगा।
- आगे के लिए इसे सेव कर लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
11 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
11 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines