हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तनुश्री नागौरी आदित्य शंकर के स्टार्टअप ने Byjus का मोटा आफर ठुकराया, 3 साल में खोए 10000 करोड़ से ज्यादा, महज इतने में सौदा

Allen Career Institute bought Doubtnut Startup: आईआईटी दिल्ली के दो छात्रों द्वारा शुरू किए गए डाउटनट स्टार्टअप को एलन करियर इंस्टीट्यूट ने खरीद लिया है। एक समय में Byju’s ने इसके लिए 11000 करोड़ से ज्यादा की रकम ऑफर की थी।

विज्ञापन
Aditya Shankar and Tanushree Nagori

Byju’s इस समय देश में सबसे चर्चित स्टार्टअप है और इसका कारण उसका बढ़ता वित्तीय संकट है। एक समय में इसकी कीमत 22 बिलियन डॉलर से अधिक आंकी गई थी जो अब गिरकर तीन बिलियन डॉलर हो गई है। यहां खास बात यह है कि Byju’s अकेला एडटेक स्टार्टअप नहीं है जिसने पिछले कुछ साल के अंदर उल्लेखनीय गिरावट न देखी हो।

ऐसा ही एक स्टार्टअप है जिसने पिछले साल में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान देखा है। यहां एक रोचक बात यह है कि जिस कंपनी की हम बात कर रहे हैं उसे खरीदने के लिए Byju’s ने 11,000 करोड़ रुपये ज्यादा की पेशकश की थी। लेकिन, यह सौदा पूरा हो नहीं पाया था। इस स्टार्टअप की IIT दिल्ली के दो छात्रों ने शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें: अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी, टॉप-20 अरबपतियों की लिस्ट में 16वें स्थान पर Gautam Adani

विज्ञापन

83 करोड़ में बिकी कंपनी

इस एडटेक स्टार्टअप का नाम है डाउटनट (Doubtnut) और अब यह महज 83 करोड़ रुपये में बिक गया है। इसे एलन करियर इंस्टीट्यूट ने खरीदा है। इस स्टार्टअप की शुरुआत तनुश्री नागौरी और आदित्य शंकर ने साल 2016 में की थी। वर्तमान में डाउटनट का प्रदर्शन ऐसा है कि यह हर महीने 3.20 करोड़ छात्रों तक अपनी पहुंच बना रहा है।

विज्ञापन

यह सेवा देता है डाउटनट

डाउटनट की खास बात यह है कि अगर आपको गणित की कोई समस्या परेशान कर रही है तो आप उसकी तस्वीर लेकर इसके प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर सकते हैं और आपको उसका समाधान और एक्सप्लेनेशन मिल जाएगा। अब इसे खरीदने वाला एलन करियर इंस्टीट्यूट अपने पाठ्यक्रम और शिक्षा संबंधी सेवाओं की पेशकश डाउटनट के यूजर्स को करेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कम हुई गोल्ड की कीमत, जानिए अपने शहर में सोने-चांदी के दाम

बता दें कि डाउटनट के निवेशकों में पीक एक्सवी पार्टनर्स, ओमिद्यार नेटवर्क इंडिया और वाटरब्रिज वेंचर्स हैं। इस सौदे को लेकर एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा है कि समस्याओं का समय से और प्रभावी समाधान शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ी जरूरत है। डाउटनट प्लेटफॉर्म के साथ हम छात्रों के सीखने के अनुभव को और बेहतर बना पाएंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola