अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के प्रति नरमी का संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि चीन पर टैरिफ कम होगा, लेकिन उसे जीरो नहीं किया जाएगा। टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप के इस नरम रुख से अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव में कमी की उम्मीद है। यह खबर पूरी दुनिया के लिए खुशखबरी की तरह है, जो दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच ट्रेड वॉर से सकते में आ गई है।
क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने?
यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ फाइनल टैरिफ रेट काफी कम हो जाएगा। यह इतना अधिक नहीं होगा। बता दें कि चीन और अमेरिका लगातार एक-दूसरे के खिलाफ टैरिफ कार्रवाई कर रहे हैं। उनके बीच ट्रेड वॉर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। तमाम एक्सपर्ट्स ने चेताया है कि अगर दुनिया की इन दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच विवाद जल्द नहीं सुलझता, तो पूरी दुनिया पर इसका असर पड़ सकता है और बाजार दबाव में आ सकते हैं।
ट्रंप को हो गया अहसास
अब जब अमेरिका ने नरमी के संकेत दिए हैं, तो इससे बाजार को बूस्ट मिल सकता है और वो फुल स्पीड से दौड़ लगा सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों को नए टैरिफ पर 90 दिनों की राहत दी हुई है, लेकिन उन्होंने चीन को इस लिस्ट से बाहर रखा है। चीन के लिए अमेरिका बड़ा बाजार है और अमेरिकी उपभोक्ता काफी हद तक चीनी सामान पर निर्भर हैं। ऐसे में ट्रेड वॉर दोनों के लिए घाटे का सौदा है। डोनाल्ड ट्रंप को भी अब इसका अहसास हो गया है, इसलिए उन्होंने नरमी के संकेत दिए हैं।
जल्द होगा समझौता!
इससे पहले, मंगलवार को अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भी टैरिफ गतिरोध जल्द खत्म होने के संकेत दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इन्वेस्टर समिट में उन्होंने कहा कि चीन के साथ टैरिफ गतिरोध लंबा नहीं चलेगा और उम्मीद है कि स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। बेसेंट ने कहा कि फिलहाल दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है, लेकिन एक समझौते की संभावना है।
यह भी पढ़ें – Bitcoin पर सबसे बड़ी भविष्यवाणी, इस साल 2 लाख डॉलर के पार जाएगी कीमत!
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
18 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
21 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
22 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines