Dogecoin Cryptocurrency Logo Icon Kabosu No More : अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं तो डॉजकॉइन के नाम से वाफिक होंगे। यह वही करेंगी है जिसकी कभी टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने तारीफ की थी। इसे लेकर एलन ने पिछले साल ट्विट भी किया था, जिसके बाद इसकी कीमतें काफी तेजी से बढ़ गई थीं। डॉजकॉइन के लोगों पर जिस फीमेल डॉग का फोटो लगी है, उसका शुक्रवार को निधन हो गया। इस बारे में डॉजकॉइन ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट भी की है।
17 साल की उम्र हुआ निधन
इस फीमेल डॉग का नाम काबोसु (Kabosu) था। इसकी उम्र 17 साल थी। इसके निधन की सूचना डॉग के मालिक जापान के अत्युको सातो ने दी। संडे 26 मई को काबोसु की याद में एक विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। काबोसु शीबा इनु ब्रीड की फीमेल डॉग थी।
Dogecoin Kabosu
इंटरनेट पर वायरल हुई थी फोटो
काबोसु की साल 2010 में इंटरनेट पर एक फोटो काफी वायरल हुई थी। इस फोटो में काबोसु तिरछी नजरों से कैमरे की तरफ देख रही है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद काबोसु पूरी दुनिया में फेमस हो गई थी। यही नहीं, इसके इस फोटो पर बहुत सारे मीम भी बन चुके हैं।
साल 2013 में डॉजकॉइन ने बनाया लोगो
डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी को साल 2013 में लॉन्च किया गया था। उस समय डॉजकॉइन का जो लोगो बना था, उसमें काबोसु की वही वायरल फोटो लगाई गई थी। काबोसु के निधन के बाद डॉजकॉइन ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर दुख व्यक्त किया। डॉजकॉइन ने लिखा है, हमारी कम्यूनिटी की मित्र और हमारी प्रेरणा रही काबोसु का आज निधन हो गया। इस डॉग ने दुनिया में जो प्रभाव डाला है, वह अतुलनीय है। वह एक ऐसी प्राणी थी जो केवल खुशी और असीमित प्यार जानती थी।’
क्या है डॉजकॉइन
डॉजकॉइन एक क्रिप्टोकरेंसी है। एक डॉजकॉइन की वैल्यू अभी 13.24 रुपये है। पिछले एक साल में इस करेंसी ने करीब 126 फीसदी रिटर्न दिया है। साल 2021 में इसमें काफी तेजी आई थी। उस साल यह करीब 70 पैसे से 46 रुपये पर पहुंच गई थी। हालांकि मई 2021 से इसमें गिरावट भी आने लगी और यह 5 रुपये से भी नीचे आ गई थी। इस समय इस करेंसी में फिर से बढ़त देखने काे मिल रही है। दुनिया के कई देशों में क्रिप्टोकरेंसी में खरीदारी हो रही है। हालांकि भारत में इसमें कारोबार नहीं होता। लेकिन काफी लोग निवेश के लिए क्रिप्टोकरेंसी में रकम लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना चाहते हैं? जानें- क्या है आसान तरीका?
संबंधित खबरें
हवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 hr ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
2 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
22 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
23 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
23 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines