Indian Railway: एक तरफ त्योहारी सीजन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने हजारों नई ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसके बाद भी स्टेशनों पर यात्रियों की भारी देखने को मिल रही है। बीते दिनों भगदड़ जैसी घटना भी सामने आई। इस घटना के तुरंत बाद ही रेलवे ने 200 नई ट्रेनें चलाने का ऐलान किया। इसके बावजूद भी ट्रेन से सफर करने वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है, जिसको मिली है उसकी टिकट भी कैंसिल हो रही हैं। इसके लिए यात्री IRCTC से शिकायत कर रहे हैं।
यात्रियों को नहीं मिल रहे टिकट
समीर खान नाम के एक यूजर ने एक्स पर टिकट को लेकर IRCTC से शिकायत की। उसने RailMinIndia और अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए लिखा कि मैंने दिल्ली से प्रयागराज के लिए वेटिंग लिस्ट वाला टिकट बुक किया, लेकिन चार्ट तैयार होने के बाद यह कन्फर्म नहीं हुआ। क्या आप बता सकते हैं कि पूरी रकम मिलने के बजाय रिफंड से 100 रुपये क्यों काटे गए?
ये भी पढ़ें: Diwali Special Trains: रेलवे ने जारी की 200 नई स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, आज से होगा संचालन, यहां देखें
कन्फर्म टिकट हो रहे कैंसिल!
इस तरह की समस्या वेटिंग टिकट वालों के साथ ही नहीं बल्कि कन्फर्म टिकट वालों के साथ भी देखने को मिली। दूसरे यूजर ने लिखा IRCTC ओर रेलवे कैसे पैसा ठग रहे है चोर बाजारी आखिर कब तक, मैंने PNR संख्या 2117503282 से पांच टिकट किये थे। सारे टिकट कन्फर्म हो गए थे, जिसका मैसेज भी आ मिल गया था। वो आगे लिखता है कि अचानक से चार्ट डन हुआ, जिसके बाद पांचों कन्फर्म टिकट को RAC (Reservation Against Cancellation) कर दिया गया।
एक यूजर ने IRCTC के जवाब में देरी को लेकर कहा कि रेलवे में तत्काल सुबह 10 बजे से 10:05 बजे और 11:00 से 11:05 बजे के बीच IRCTC सर्वर कभी जवाब नहीं देता। उसके बाद ‘Regret’ लिख देता है। क्या इसे इसी तरह डिजाइन किया है?
ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार समेत दिवाली पर इन राज्यों में दौड़ रही हैं स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
1 hr ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
1 hr agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 hr agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
4 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
5 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
6 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines