Diwali Muhurat Trading: दिवाली के मौके पर शेयर मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा है और इस बार ये 1 नवंबर 2024 को होगी। इस दिन आप आम दिनों की तरह ही मार्केट में इन्वेस्ट कर सकते हैं, यानी इसमें ब्लॉक डील सेशन, प्री-ओपन सेशन, रेगुलर मार्केट सेशन, ऑक्शन सेशन और क्लोजिंग सेशन होंगे।
जिन्होंने पहले कभी मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इन्वेस्ट किया है वो अच्छे से जानते ही होंगे कि इस दिन इन्वेस्ट करने का एक अलग ही एक्सपीरियंस होता है, क्योंकि यह सिर्फ फाइनेंशियल एक्टिविटी नहीं है, बल्कि इसमें धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी जुड़ा हुआ है। बता दें कि मुहूर्त ट्रेडिंग शाम 6:00 से 7:00 बजे के बीच होगी। अगर आप मुहूर्त ट्रेडिंग के टाइम इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो इन स्टेप्स को जरूर फॉलो करें…
इंवेस्टमेंट्स की करें प्लानिंग
मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले अपने पोर्टफोलियो का Review करें और ऐसे शेयर्स की लिस्ट बनाएं, जिनमें आप इन्वेस्ट करना चाहते हैं। लॉन्ग-टर्म पर्सपेक्टिव से उन शेयर्स को सेलेक्ट करें जिनकी संभावनाएं अच्छी हैं। साथ ही तय करें कि आप कितना इन्वेस्ट करना चाहते हैं। आमतौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग में लोग छोटे निवेश करते हैं, लेकिन आप इसे अपने इन्वेस्टमेंट प्लान के हिसाब से तय कर सकते हैं।
मौजूदा बाजार की स्थिति का एनालिसिस करें और देखें कि कौन-से सेक्टर या स्टॉक्स मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बेस्ट हैं। जिन शेयर्स में स्टेबिलिटी हो और लॉन्ग टर्म में वृद्धि की संभावना हो, उन पर ध्यान दें।
डीमैट अकाउंट करें चेक
अगर आपने पहले से डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट नहीं खोला है, तो उसे पहले खोलें और उसके KYC प्रोसेस को पूरा करें। साथ ही अपने ट्रेडिंग अकाउंट में पहले से फंड्स ट्रांसफर कर लें, ताकि मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान समय पर इन्वेस्ट कर सकें।
ये भी पढ़ें : 31 अक्टूबर या 1 नवंबर कब है मुहूर्त ट्रेडिंग? टाइमिंग से लेकर जानें क्यों है खास
ऑर्डर प्लेसमेंट
आप मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शेयर खरीदने का ऑर्डर पहले से भी सेट कर सकते हैं। कई ब्रोकर्स इस दिन प्री-सेट ऑर्डर की सुविधा देते हैं ताकि जैसे ही ट्रेडिंग शुरू हो, आपके ऑर्डर प्रोसेस हो जाएं। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय केवल एक घंटे के लिए होता है, इसलिए आपको समय के अंदर फैसला लेकर ऑर्डर प्लेस करना होगा। कोशिश करें कि आपके ऑर्डर्स ट्रेडिंग शुरू होते ही प्लेस हो जाएं।
स्मार्ट तरीके से करें निवेश
यह दिन काफी शुभ माना जाता है, आप छोटे इंवेस्टमेंट्स से शुरुआत कर सकते हैं। कुछ इन्वेस्टर्स इस दिन शेयर्स की एक छोटी क्वांटिटी खरीदते हैं और अपने वित्तीय वर्ष की शुरुआत करते हैं। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान खरीदे गए शेयर्स को लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के रूप में रखने की प्लानिंग बनाएं।
सही शेयर करें सेलेक्ट
मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए अक्सर निवेशक सेफ और स्टेबल इन्वेस्टमेंट ऑप्शन चुनते हैं, जैसे कि ब्लू-चिप स्टॉक्स। ये कंपनियां अपनी क्रेडिबिलिटी और स्टेबिलिटी के लिए जानी जाती हैं। वहीं, अगर आप सीधे शेयर बाजार में इन्वेस्ट नहीं करना चाहते तो म्यूचुअल फंड्स में भी निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड्स में SIP के जरिए छोटा निवेश कर सकते हैं।
(Disclaimer: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लेना चाहिए। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। न्यूज24 शेयर खरीदने-बेचने या आईपीओ या म्यूचुअल फंड लेने के लिए रेकमेंड नहीं करता)
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
53 mins agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 hr agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
2 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
9 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
10 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines