Diwali Muhurat Trading 2024: इन दिनों देशभर में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं और ये त्यौहार सिर्फ आम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने वालों के लिए भी खास होता है। दिवाली के मौके पर शेयर मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा है और इस बार यह 1 नवंबर 2024 को होगी। हालांकि पहले काफी लोग कंफ्यूज थे कि इस बार 31 अक्टूबर को या 1 नवंबर आखिर किस डेट को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी लेकिन अब NSE और BSE ने इसकी डेट और टाइमिंग का ऐलान कर दिया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इस बात की पुष्टि कर दी है। बता दें कि इस बार खास मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर को शाम 6:00 से 7:00 बजे के बीच होगी।
मुहूर्त ट्रेडिंग 2024 का टाइम
मुहूर्त ट्रेडिंग का यह सत्र संवत 2081 की शुरुआत का प्रतीक होगा। शेयर बाजार का प्री-ओपनिंग सेशन शाम 5:45 से 6:00 बजे तक रहेगा। यह खास सेशन इन्वेस्टर्स को शेयर बाजार की परंपरा के अनुसार निवेश करने का एक अनोखा मौका देता है। पिछले कुछ सालों में, इस ट्रेडिंग सेशन में निवेश करने वालों को शानदार रिटर्न मिले हैं।
मुहूर्त ट्रेडिंग क्यों खास है?
दिवाली के दिन शेयर बाजार बंद रहता है, लेकिन परंपरा के अनुसार, सिर्फ एक घंटे के लिए इसे विशेष तौर पर खोला जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस शुभ मुहूर्त में किए गए निवेश से समृद्धि आती है और पूरे साल निवेशकों के लिए लाभकारी रहता है। यह ट्रेडिंग इक्विटी, फ्यूचर एंड ऑप्शन, करेंसी और कमोडिटी मार्केट में होती है।
ये भी पढ़ें : Hyundai IPO: लिस्टिंग पर मिलेगा बंपर रिटर्न या डूबेंगे पैसे? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
कितनी पुरानी है ये परंपरा?
बता दें कि मुहूर्त ट्रेडिंग की यह परंपरा लगभग 5 दशक पुरानी है। BSE में यह परंपरा 1957 से शुरू हुई थी, जबकि NSE ने 1992 से इस प्रथा का पालन शुरू किया था। इस ट्रेडिंग में लोग ज्यादातर स्माल सिंबॉलिक इंवेस्टमेंट्स करते हैं, जो परंपरा और समृद्धि से जुड़ा होता है।
लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट का सही टाइम
मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इन्वेस्टर्स और ब्रोकर्स अक्सर वैल्यू बेस्ड स्टॉक्स खरीदते हैं, जो लॉन्ग टर्म के लिए अच्छे माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि दिवाली पर खरीदे गए शेयर लकी होते हैं और उन्हें लंबे समय तक, यहां तक कि नेक्स्ट जनरेशन तक रखा जा सकता है। दिवाली को नए काम की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है, और इसी वजह से कई लोग इस दिन शेयर बाजार में अपना पहला इन्वेस्टमेंट करते हैं।
संबंधित खबरें
PF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
22 mins agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
51 mins agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
16 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
17 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
17 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
18 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
19 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
21 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
22 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines