Diwali Muhurat Trading 2024 Date and Time: दिवाली का त्योहार न केवल रोशनी का त्योहार है बल्कि इन्वेस्टर्स के लिए भी यह एक खास दिन है। इस साल दिवाली 31 अक्टूबर यानी आज मनाई जा रही है, लेकिन शेयर बाजार दिवाली के त्योहार के चलते 1 नवंबर को बंद रहेगा। हालांकि इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। जो लोग नहीं जानते मुहूर्त ट्रेडिंग क्या है? उन्हें बता दें कि मुहूर्त ट्रेडिंग एक खास ट्रेडिंग सेशन होता है जो दिवाली के दिन आयोजित किया जाता है। इस दौरान शेयर बाजार कुछ घंटों के लिए खोला जाता है और इन्वेस्टर्स शुभ मुहूर्त में ट्रेडिंग कर सकते हैं। चलिए अब इस साल के मुहूर्त ट्रेडिंग शेड्यूल पर एक नजर डालें…
इस साल का मुहूर्त ट्रेडिंग शेड्यूल
- प्री-ओपनिंग सेशन: शाम 5:45 बजे से शाम 6:00 बजे तक
- स्पेशल ट्रेडिंग सेशन (मुहूर्त ट्रेडिंग): शाम 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
- ब्लॉक डील विंडो: शाम 5:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक
- पीरीयोडिक कॉल ऑक्शन टाइमिंग: शाम 6:05 बजे से शाम 6:50 बजे तक
- क्लोजिंग सेशन: शाम 7:00 बजे से शाम 7:10 बजे तक
- पोस्ट क्लोजिंग: शाम 7:10 बजे से शाम 7:20 बजे तक
पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग पर मार्केट का हाल
2023 में दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इन्वेस्टर्स ने शानदार प्रॉफिट बुक किया था। 12 नवंबर को मनाई गई दिवाली पर, शेयर बाजार ने पिछले पांच सालों में दूसरा सबसे अच्छा परफॉर्मेंस दिया। मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 355 अंक (0.55%) की बढ़त के साथ 65,259 पर क्लोज हुआ था, जबकि निफ्टी 50 ने 100 अंक (0.52%) की बढ़त के साथ 19,525 पर क्लोज हुआ। मिड और स्मॉलकैप शेयर्स ने भी अच्छा रिटर्न दिया, जहां बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.67% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.14% चढ़ा। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट वैल्यू बढ़कर 322.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
निवेशकों के लिए क्या है मतलब?
मुहूर्त ट्रेडिंग को शुभ माना जाता है और निवेशक इसे नए निवेश की शुरुआत के रूप में देखते हैं। पिछले साल के परफॉर्मेंस को देखते हुए निवेशकों को इस साल भी अच्छे रिटर्न की उम्मीद है। हालांकि, शेयर बाजार में निवेश हमेशा जोखिम के साथ जुड़ा होता है। इसलिए, निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : इन 3 गलतियों से डूब सकते हैं पैसे, तीसरा वाला तो सबसे जरूरी
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
5 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
5 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
14 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
21 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
22 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines