लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। देश के सबसे बड़े त्योहार से पहले योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की है। साथ ही राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की मौजूदा दर 34% को एक जुलाई 2022 से बढ़ाकर 38% कर दिया है। यूपी सरकार ने वर्ष 2021-22 के वित्तीय वर्ष के लिए प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपये का बोनस देने की घोषणा की है।
अभी पढ़ें – दीवाली से पहले केंद्र सरकार का किसानों को एक और बड़ा तोहफा, रबी की इन फसलों पर बढ़ाई MSP
यूपी CM Office के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा एक ट्वीट करते हुए कहा गया, ‘सीएम योगी ने राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की वर्तमान दर 34 प्रतिशत को दिनांक 01.07.2022 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।’
एक अन्य ट्वीट में यूपी सरकार ने प्रत्येक कर्मचारी को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बोनस देने की घोषणा की। कहा गया, ‘सीएम योगी ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्येक कर्मचारी को ₹6,908 बोनस प्रदान किए जाने का निर्णय लिया है।’
अभी पढ़ें – SBI बैंक में सेविंग अकाउंट रखने वाले हो जाएं सावधान, अब डिपॉजिट करने पर नहीं मिलेगी पहले जैसी ब्याज
4 फीसदी DA बढ़ने से यूपी सरकार के कर्मचारियों की कितने बढ़ जाएगी सैलरी?
उदाहरण के लिए समझते हैं कि जैसे सचिवालय में एक अनु सचिव का मूल वेतन यदि 67700 रुपये है तो 4 फीसदी DA जोड़ने पर 2708 रुपये बढ़ जाएगा। ऐसे ही एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का मूल वेतन यदि 26600 रुपये है तो उस पर 4 फीसदी DA जुड़ने पर वेतन 1064 रुपये बढ़ जाएगा। डीए/डीआर में वृद्धि का लाभ जुलाई 2022 से मिलेगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
4 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
5 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
10 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
12 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
13 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
13 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines