World Cup 2023: विश्व कप 2023 का फाइनल कल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ करोड़ों फैंस के सपने एक साथ टूट गए। साथ में इस हार ने 20 साल पहले खेले गए फाइनल की भी याद दिला दी। लेकिन दूसरी तरफ कंपनियों के मजे आ रहे थे। कल ही कल में करोड़ों की कमाई उन कंपनियों ने कर ली। चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
Zepto को मिले लाखों के ऑर्डर
सबसे पहले बात फूड डिलीवरी कंपनी Zepto की। Zepto ने जानकारी दी है कि कल के दिन कमाल के ऑर्डर कंपनी को मिले हैं। सिर्फ 1 दिन में ही 4 से 5 लाख तक के ऑर्डर मिल गए। जो फेस्टिव सीजन में मिलने वाले ऑर्डर से कहीं ज्यादा थे। कंपनी के अनुसार चिप्स, आइसक्रीम की डिमांड ज्यादा दिखाई दी है।
डिज्नी+हॉटस्टार कंपनी ने शेयर में भी किया कमाल
अब बात डिज्नी+हॉटस्टार की। कल हुए फाइनल मुकाबले में OTT के सारे रिकॉर्ड टूट गए। डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर कल एक समय 5.9 करोड़ लोग एक साथ मुकाबला देख रहे थे। यानी कल के फाइनल ने न्यूअरशिप के आंकड़े ने नया इतिहास लिख दिया। आपको बता दें कि इससे पहले किसी भी क्रिकेट मैच को ओटीटी पर इतने सारे लोगों ने लाइव नहीं देखा था। लेकिन जब लगने लगा कि ऑस्ट्रेलिया जीत रही है तो दर्शक इससे हटते गए। आपको बताते चलें कि डिज्नी+हॉटस्टार की पेरेंट कंपनी के शेयर ने भी अपने निवेशकों को मलामाल कर दिया है। पहले मुकाबले से लेकर आखिरी मैच तक शेयर के दामों में 19 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। कंपनी के वैल्यूएशन में 2.2 लाख करोड़ का इजाफा देखा गया।
होटल सेक्टर में भी दिखी शानदार डिमांड
साथ ही होटल सेक्टर में भी कई कंपनियों ने विश्व कप के दौरान खूब पैसा कमाया है। क्योंकि पूरा विश्व कप देश के 10 शहरों में हुआ था, हॉटल ऑक्यूपेंसी भी लगभग 100 फीसदी रही है। साथ में कई सेक्टर्स भी धूम मचाते हुए दिखाई दिए हैं। इसलिए हम कह रहे हैं कि टीम भले ही विश्व कप 2023 का फाइनल हार गई हो पर देश की कंपनियों की बल्ले-बल्ले हो गई है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
12 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
14 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
15 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
15 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines