Dhanteras 2023 Online Gold Buy: धनतेरस के साथ ही त्योहारों की लाइन लग जाती है। छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और फिर छठ पर्व आ जाता है। ऐसे में ये कुछ दिन बड़े ही खास और धूमधाम से मनाएं जाने वाले होते हैं। बात करें धनतेरस की तो इस दिन मान्यता के अनुसार लोग अलग-अलग तरह की चीजें खरीदते हैं। बर्तन, सोना, चांदी आदि खरीदना शुभ माना जाता है। खासतौर पर धनतेरस के दिन मार्केट में काफी ज्यादा भीड़ होती है जिससे बचने के लिए लोग घर बैठे ही चीजें ऑर्डर करना पसंद करते हैं।
अगर आप भी इस धनतेरस सोना खरीदने (Gold Buying Tips) की सोच रहे हैं और इसके लिए ऑनलाइन सुविधा को अपनाने वाले हैं, तो जरा रुकिए पहले कुछ ऐसी बातों का जान लें जिनका ध्यान आपको ऑनलाइन गोल्ड खरीदने (Online Gold Buying Tips) के दौरान रखना है। आपकी जल्दबाजी या लापरवाही आपको किसी फ्रॉडस्टर्स द्वारा शिकार भी बना सकती है।
कहां से खरीदने वाले हैं ऑनलाइन गोल्ड?
अगर ऑनलाइन गोल्ड खरीदने वाले हैं तो वो आप कहां से खरीदेंगे? किसी वेबसाइट या सीधा कोई ऐप डाउनलोड करके? या फिर किसी ऑफर को देखकर आप ऑनलाइन गोल्ड खरीदने का सोच रहे हैं? तो इन सब में आप से भी कोई भूल न हो जाए, आइए ठगी से बचने के लिए 3 खास बातों के बारे में बताते हैं।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2023: सोना असली है या नकली? सरकारी App से मिनटों में करें पता
Beware of Gold Buying Fake Apps
आमतौर पर लोग गोल्ड को बाजार जाकर खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन कई ऐसे ऐप्स आ गए हैं जो लोगों को डिजिटली गोल्ड खरीदने का मौका देती हैं। फ्री होम डिलीवरी और अन्य ऑफर्स देखकर कुछ लोग बिना कुछ सोचे घर बैठे अपनी पसंद की ज्वैलरी खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत और किसी भी ऐप का इस्तेमाल करने से पहले सही जांच कर लें। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई फेक ऐप्स भी मौजूद हैं, जो लालच देकर लोगों के साथ ठगी करते हैं।
ये भी पढ़ें- Gold Schemes: कई ज्वैलर्स और बैंक देते हैं गोल्ड स्कीम, फायदा उठाकर आप भी बना लें ज्वैलरी
Check Gold Price
ऑनलाइन सोना खरीदते समय एक बार कीमत का भी खास ध्यान रखें। आपको डिजिटली सोना खरीदने के साथ बेचने की भी सुविधा मिलती है, इसलिए ध्यान रखें कि नए गोल्ड की कितनी कीमत है और इसे डिजिटली बेचने पर कितना मिल सकता है।
Beware of Gold Cashback and Offers
मैसेज पर आए ऑफर्स को ऐसा क्लिक न करें, इससे आप ठगी के शिकार भी हो सकते हैं। इसके अलावा अगर वेबसाइट या एप के जरिए ऑफर्स और कैशबैक दिए जा रहे हों तो उस पर आंख बंद करके विश्वास न करें। इस तरह की डील्स को पाने के चक्कर में लिंक पर क्लिक करना आपके डाटा लीक करने के अलावा बैंक खाता भी खाली कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2023 Wishes: अपनों को खास 10 मैसेज भेजकर दें धनतेरस की शुभकामनाएं
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
9 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
10 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
11 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
12 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
13 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
17 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
18 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
18 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines