Dell Employee Opt To Work From Home : कोरोना के समय जब देशभर में लॉकडाउन लगा था, तब दुनिया की लगभग सभी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी थी। जैसे-जैसे कोरोना का समय गुजरा, वर्क फ्रॉम होम की सुविधा खत्म होती गई। लेकिन तब तक एम्प्लॉई को घर से काम करने की आदत लग चुकी थी। काफी एम्प्लॉई की मांग रही कि उन्हें घर से ही काम करने दिया जाए, लेकिन कंपनियां कर्मचारियों को ऑफिस आने के लिए कह रही हैं। इस बीच एक कंपनी ने कर्मचारियों से कहा है कि जो भी एम्प्लॉई घर से काम करेगा, उसे प्रमोशन नहीं मिलेगा। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आधे से ज्यादा कर्मचारियों ने प्रमोशन को ठोकर मार वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करने के विकल्प को चुना।
इस कंपनी ने दिया एम्प्लॉई को विकल्प
कंप्यूटर निर्माता कंपनी डेल दुनिया की प्रमुख कंपनियों में से एक है। कोरोना के समय इस कंपनी ने भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का विकल्प दिया था। लेकिन कोरोना खत्म होने पर कंपनी ने अपनी इस पॉलिसी में बदलाव किया और कर्मचारियों से ऑफिस लौटने को कहा। कुछ लौटे कुछ नहीं। इस साल फरवरी में कंपनी ने कर्मचारियों को ऑफिस लौटने के सख्त निर्देश दिए और इसे अनिवार्य कर दिया।
कर्मचारियों के मुताबिक घर से काम करने में हैं कई फायदे।
कर्मचारियों को दिए 2 विकल्प
कंपनी ने कर्मचारियों को 2 विकल्प दिए। पहला कि वह हाइब्रिड मोड पर काम करें यानी हफ्ते में 3 दिन ऑफिस आएं और बाकी दिन घर से काम करें। दूसरा विकल्प दिया कि वे स्थाई रूप से घर से काम कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान कंपनी ने कुछ शर्त भी रख दी। कंपनी ने कहा कि जो भी एम्प्लॉई वर्क फ्रॉम होम का विकल्प चुनेंगे, उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जाएगा। बाद में बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट से पता चला कि अमेरिका में करीब 50 फीसदी कर्मचारियों ने वर्क फ्रॉम होम को चुना यानी उन्हें घर से काम करने को लेकर अपने प्रमोशन को ठुकराया दिया।
कर्मचारियों ने बताए ये कारण
जिन कर्मचारियों ने वर्क फ्रॉम चुना, उन्हें इससे चुनने के पीछे अलग-अलग कारण बताए। कुछ कारण इस प्रकार रहे:
- एक कर्मचारी ने कहा कि उसकी टीम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में काम करती है। लगभग सभी ने ऐसा ही किया क्योंकि हमारे मामले में ऑफिस जाने का कोई मतलब ही नहीं था।
- एक और अन्य कर्मचारी ने कहा कि घर से काम करने के पर्सनल और फाइनेंशियल लाभ हैं। ऐसे में हम इन्हें नहीं छोड़ सकते, बेशक प्रमोशन न मिले।
- एक अन्य कर्मचारी ने कहा कि ऑफिस जाने में काफी पैसा और समय खर्च होता है। ऐसे में घर से काम करने पर समय और पैसा दोनों बचते हैं।
यह भी पढ़ें : Paytm वॉलेट यूजर्स के लिए बुरी खबर! 20 जुलाई से बंद हो जाएंगे अकाउंट, तुरंत कर लें ये काम
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 hr ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
2 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
3 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
3 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
5 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
6 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
18 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
22 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines