Delhi Traffic Challan: परिवहन विभाग ने दिल्ली सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था। इसमें मांग की गई कि उल्लंघन के मामलों में मौके पर चालान का भुगतान पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाए। इस प्रस्ताव पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने विचार किया। अब से यातायात अपराधों को चालान राशि का मौके पर भुगतान करने पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चालान आधा?
दिल्ली सरकार ने जनता को राहत देने के लिए चालानों में छूट देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि ‘दिल्लीवासियों की सुविधा के लिए तथा यातायात जुर्माने के निपटारा करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विशिष्ट धाराओं के तहत चालान राशि को 50% करने का फैसला लिया है।’
उन्होंने बताया कि एक प्रस्ताव उपराज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजा है। चालान होने के 90 दिनों के अंदर चालान राशि के भुगतान के मामलों में भी ये आदा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस नियम की अधिसूचना के बाद जारी किए गए चालानों के लिए 30 दिनों के अंदर भुगतान करने पर भी चालान आधा होगा। उन्होंने आगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसका श्रेय देते हुए लिखा कि ‘मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों के जीवन को आसान और आरामदायक बनाने के लिए समर्पित है।’
किस स्थिति में लागू होगा ये नियम?
बयान के अनुसार, इन अपराधों में गाड़ी के मालिक द्वारा किसी भी व्यक्ति को वाहन चलाने की अनुमति देना, वैध लाइसेंस के बिना वाहन चलाना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मानसिक या शारीरिक रूप से वाहन चलाने के लिए अयोग्य होने पर वाहन चलाना, तेज रफ्तार वाले मामले शामिल हैं। इस प्रावधान का उद्देश्य नागरिकों को अपने यातायात जुर्माने को तुरंत चुकाने के लिए प्रेरित करना है।
यातायात अपराधों को कम करने का प्रावधान यात्रियों को यातायात जुर्माना निपटाने के लिए प्रोत्साहित करके सुविधा सुनिश्चित करेगा। इससे अदालतों और परिवहन विभाग पर काम का बोझ कम होगा।
तैनात किए गए नए पुलिस अफसर
चालान की लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए ये नया नियम लाया गया है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के हेड कांस्टेबल को तैनात किया है। इसके अलावा इससे ऊपर के रैंक अधिकारियों के साथ-साथ दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के सहायक यातायात निरीक्षकों को भी ट्रैफिक का उल्लंघन के मामलो को कम करने के लिए लगाया गया है।
संबंधित खबरें
लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
10 mins agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
21 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
2 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
4 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
4 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
12 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
14 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
14 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines