Delhi-Mumbai Expressway Link Road: एक्सप्रेसवे पर सीधी सड़क देखने के बाद लोग अक्सर गाड़ियों की स्पीड बढ़ा लेते हैं। मगर अब तेज स्पीड में चलने वालों की खैर नहीं है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर स्पीड लिमिट लगाने की तैयारी कर ली है। हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने पर चालान कट जाएगा। NHAI इसे सभी हाईवे पर लागू कर सकती है।
कितनी होगी स्पीड लिमिट
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। फरीदाबाद में हाईवे के अंतिम चरण का काम चल रहा है। खबरों की मानें तो एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट लगाई जाएगी। इस पर चलने वाले वाहनों की स्पीड भी निर्धारित की जा चुकी है। कारों के लिए यह स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा और ट्रकों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय किया गया है। कोई भी वाहन अगर इस स्पीड से ऊपर गाड़ी चलाता पाया गया, तो उसका चालान कटना निश्चित है।
यह भी पढ़ें- हाइवे किनारे लगे पत्थर अलग-अलग रंग के क्यों? क्या संकेत देता है काला-पीला, ऑरेज कलर
हाईवे पर लगेंगे स्पीड ट्रैकर
फरीदाबाद की बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के रूप में बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड ट्रैक करने के लिए स्पीड ट्रैकर लगाए जा रहे हैं। इनकी मदद से वाहनों की स्पीड की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए सेक्टर 2 और सेक्टर 17 के पास मेन रोड पर स्क्रीन भी लगाई गई है। साथ ही एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग जगहों पर कैमरा इंस्टॉल किया गया है। इससे NHAI के अधिकारी वाहनों की स्पीड पर नजर रखेंगे और स्पीड लिमिट को क्रॉस करने वाली गाड़ियों का तुरंत चालान कट जाएगा।
कब शुरू होगा एक्सप्रेसवे?
बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को देश के पहला सबसे बड़े हाईवे में गिना जा रहा है। 1,386 किलोमीटर में फैला यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। हाईवे का काम लगभग पूरा हो चुका है। खबरों की मानें तो इसी साल दिसंबर में यह एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए शुरू किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Prayagraj Mahakumbh से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, ट्रेन के टर्मिनल में हुए बदलाव
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
8 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
9 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
11 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
11 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
12 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
14 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
15 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
15 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines