Zomato chief of staff interview: जोमैटो में चीफ ऑफ स्टाफ पद के लिए हाल ही में इंटरव्यू हुए थे। जिसने जमकर सुर्खियां बटोरीं, इस बीच उम्मीदवारों से पैसे मांगने संबंधी कुछ बातें भी सामने आईं। जिस पर कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने खुद एक्स पर सफाई दी थी। अब इस सब के बीच चीफ ऑफ स्टाफ पद के लिए इंटरव्यू देने वाले शख्स ने अपना अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
संजय कृष्ण नामक व्यक्ति ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा उन्हें इस इंटरव्यू से “काफी मदद मिली” है। उन्होंने जिज्ञासावश इस पद के लिए आवेदन किया था और उनका साक्षात्कार भी सफल रहा था। इस दौरान बातचीत के दौरान उन्हें जो फीडबैक मिला उससे उन्हें काफी फायदा हुआ है। आगे संजय ने बताया कि हालांकि वह अंतिम चयन में जगह नहीं बना पाए।
यह हुआ था विवाद
बता दें नवंबर 2024 में जोमैटो के सीईओ ने अपनी कंपनी में चीफ ऑफ स्टाफ की भूमिका के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि जो लोग आवेदन कर रहे हैं उन्हें 20 लाख का भुगतान करना होगा। हालांकि, बाद में उन्होंने आश्वस्त किया था कि कोई भुगतान आवश्यक नहीं है और वास्तव में इस पद को संभालने वाले किसी भी व्यक्ति को अच्छा भुगतान किया जाएगा।
सीईओ ने एक्स पर पोस्ट कर दिया ये अपडेट
इस सब के बीच बुधवार को सीईओ ने एक पोस्ट में बताया था कि कंपनी को 18000 से ज्यादा आवेदन मिले थे और पूल से 150 से ज्यादा अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली व्यक्तियों से उन्होंने मुलाकात भी की है। उनमें से 30 लोगों को पहले ऑफर दिए गए और 18 लोग पहले ही जोमैटो (और ब्लिंकिट जैसी अन्य समूह कंपनियों) में बड़े पद पर काम कर रहे हैं।
18 लोगों में से 4 सीधे सीईओ के साथ काम करते हैं
सीईओ ने एक्स पर बताया कि हमारे साथ जुड़ने वाले 18 लोगों में से 4 सीधे मेरे साथ काम करते हैं और उनमें से 2 चीफ ऑफ स्टाफ की भूमिका में होते हैं। हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है। 18000 से ज्यादा आवेदनों के साथ हम अभी भी इस अद्भुत प्रतिभा पूल को सावधानीपूर्वक छांट रहे हैं। सीईओ ने बताया था कि किस तरह उन्होंने एक छोटे से स्टार्टअप से इतनी बड़ी कंपनी बनाई है।
ये भी पढ़ें: Retirement Corpus: वन-टाइम इन्वेस्टमेंट से कैसे तैयार करें 2.40 करोड़ का फंड? समझें कैलकुलेशन
संबंधित खबरें
दिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
2 hrs agoJio IPO: मार्केट एक्सपर्ट ने बताया क्यों करें जियो आईपीओ में निवेश?
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का ऐलान
3 hrs ago3.8 फिटमेंट फैक्टर पर बनी बात तो 69000 रुपये होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी!
4 hrs agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs ago21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
9 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
9 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
10 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
10 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines