December Rules Change: हर महीने देश के नियमों में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलता है। साल 2023 के शुरुआत के साथ कई बदलाव देखें गए जबकि, साल के खत्म होने से पहले भी कई नियमों में बदलाव होने के लिए तैयार है। दरअसल, दिसंबर महीने (December Rules Change in India) की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही बैंकिंग समेत कई सेक्टरों में बदलाव हुए हैं। सिम कार्ड से लेकर जीमेल और क्रेडिट कार्ड जैसे बदलाव होने वाले हैं जिससे आम आदमी की जिंदगी में भी प्रभाव पड़ सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Bank Loan New Rules
1 दिसंबर 2023 से आरबीआई की ओर से लोन से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। अगर कोई व्यक्ति लोन चुका देता है तो बैंक को लोन कर्ता द्वारा जमा किए गए प्रॉपर्टी दस्तावेजों को 1 महीने के अंदर वापस करना होगा। देरी करने पर या न लौटाने पर बैंक को 5000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Airtel का नया रिचार्ज प्लान दे रहा है Jio को टक्कर! Free Netflix समेत शानदार बेनिफिट्स शामिल
LPG Cylinder Price
नवंबर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी, जिससे ये संभावना है कि दिसंबर में भी सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती है। 1 दिसंबर 2023 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हो सकते हैं।
Old Gmail Account Deleted
गूगल अपने जीमेल यूजर्स के अकाउंट को 1 दिसंबर 2023 से डिलीट करने वाला है। अगर किसी यूजर ने 2 साल से अपना जीमेल खाता इस्तेमाल नहीं किया है, तो उसे गूगल की ओर से हटा दिया जाएगा। इसे लेकर गूगल की ओर से पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: निपटा लें अपना जरूरी काम, दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें लिस्ट
HDFC Bank Credit Card
एचडीएफसी बैंक ने Regalia क्रेडिट कार्ड के नियमों में 1 दिसंबर से बदलाव करने का फैसला लिया है। कार्ड यूजर्स के लिए लाउंज एक्सेस पाने को लेकर नियम बदल जाएंगे। हर तीसरे महीने में यूजर्स के लिए लाउंज एक्सेस पाने के लिए कम से कम 1 लाख रुपये का खर्च करना जरूरी होगा। ऐसे में यूजर एक तिमाही में दो बार ही लाउंज एक्सेस का फायदा पा सकेगा। बैंक की ओर से इसके लिए 2 रुपये की ट्रांजेक्शन फीस भी ली जाएगी। मास्टरकार्ड यूजर्स को 25 रुपये देने होंगे, जिसे वापस भी कर दिया जाएगा।
SIM Card New Rules
सिम कार्ड को खरीदने और बेचने से जुड़े नियमों में बदलाव होने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार द्वारा 1 दिसंबर 2023 से सिम के नए नियमों को लागू किया जाएगा। इसके तहत सिम बेचने वाले के लिए KYC प्रक्रिया के बिना सिम को बेचना जुर्म होगा। दोषी पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना होगा। साथ ही उसे जेल की सजा भी हो सकती है। सिम कार्ड को एक आईडी से देने की लिमिट भी तय कर दी गई है।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
9 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
12 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
12 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
13 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
15 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
15 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
15 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
16 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
17 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines