हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1 December 2025 New Rules: आज से बदल गए ये जरूरी न‍ियम, आपकी जेब पर द‍िखेगा असर

December 2025 New Rules: आज से द‍िसंबर का महीना शुरू हो रहा है और आज से कई न‍ियमों में बदलाव लागू हो रहे हैं, ज‍िसका सीधा असर आपकी जेब पर होने वाला है. आइये जानते हैं आज से क्‍या-क्‍या बदल रहा है?

विज्ञापन

December 2025 Rules Changes : आज 1 द‍िसंबर शुरू होने के साथ ही कुछ न‍ियम बदल गए हैं, ज‍िसका सीधा असर आपकी जेब पर होगा. इन बदलावों में गैस की कीमत से लेकर बैंक‍िंग न‍ियम और एलआईसी से जुड़े कई न‍ियम बदल गए हैं.इन बदलावों से आपकी बचत प्रभाव‍ित होगी. आइये आपको उन बदलावों के बारे में बताते हैं, जो आज से लागू हो गए हैं:

LPG गैस के दाम में बदलाव
LPG गैस के दाम में आज बदलाव क‍िया गया है. हालांक‍ि 14 KG गैस स‍िलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं, लेक‍िन कमर्श‍ियल गैस की कीमत में 10 रुपये की कटौती हुई है. प‍िछले महीने कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर के दाम में 5 रुपये की कटौती की गई थी. घरेलू गैस की कीमतों में प‍िछले 8 महीने से कोई बदलाव नहीं क‍िए गए हैं.

पेंशनर्स के लिए Life Certificate जरूरी हुआ
पेंशन लेने वाले बुजुर्गों को 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra) जमा था. अगर पेंशनर ने दिसंबर की शुरुआत तक प्रमाण पत्र जमा नहीं किया, तो जनवरी से पेंशन रोक दी जाएगी.

विज्ञापन

CNG और PNG की कीमतें
आज एलपीजी के साथ सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के दाम भी बदल गए हैं. एटीएफ, जो हवाई ईंधन के तौर पर यूज होता है, उसकी कीमत 864.81 डॉलर प्रत‍ि लीटर हो गया है.

दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक
RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार दिसंबर में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ त्योहारों को मिलाकर लगभग 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसल‍िए द‍िसंबर में छुट्टियों की सूची देखकर ही अपनी बैंक से जुड़ी योजना बनाएं. इससे आपका जरूरी काम बीच में अटकने से बच जाएगा.

विज्ञापन

कार्ड नियमों और Online बैंकिंग में बदलाव
आज से कई बैंक और वित्तीय संस्थान, डिजिटल बैंकिंग और कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं. जैसे क‍ि UPI ट्रांजैक्शन लिमिट में चेंज, नेट बैंकिंग के नए सुरक्षा फीचर्स, ATM ट्रांजैक्शन पर चार्ज में बदलाव, क्रेडिट और डेबिट कार्ड की फीस में बढ़ोतरी या कटौती और फॉरेक्स कार्ड के नियमों में बदलाव आद‍ि हो सकते हैं.

आधार कार्ड रीड‍िजाइन
UIDAI आधार कार्ड में 1 द‍िसंबर से बदलाव कर रहा है. अब आधार कार्ड में सिर्फ होल्डर की फोटो और एक QR कोड दिखेगा. जिससे नाम, पता और 12 अंकों का आधार नंबर जैसी पर्सनल जानकारी आधार कार्ड पर नहीं द‍िखेगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola