DA Hike: दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और किसानों को मोदी सरकार का तोहफा मिल गया है। जी हां। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों को महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की मीटिंग में आज इसके ऊपर मोहर लग गई है। साथ ही कैबिनेट ने 6 रबी फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। जिसमें 2 से 7 फीसदी तक बढ़ोतरी एमएसपी पर की गई है। साथ में गेहूं पर 150 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी बढ़ाई गई। इसके अलावा, सरसों पर 400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है।
यह भी पढ़ें – एक्शन में RBI, BOB के बाद दो बड़े बैंक पर लगी 16.14 करोड़ की पेनल्टी, नहीं मान रहे नियम
रेल कर्मचारियों की भी हुई बल्ले-बल्ले
यही नहीं रेल कर्मचारियों के बोनस को भी मंज़ूरी मिल गई है। 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। इससे करीब 12 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। अगर वहीं केंद्रीय कर्मचारियों की बात करें तो कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस के फैसले को Ex Facto अप्रूवल दिया गया है। जिससे ग्रुप बी के अराजपत्रित और ग्रुप सी कैटगरी वाले कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर का पैसा मिलेगा।
इस फैसले का था इंतजार
यानी कह सकते हैं कि दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई है। पिछले कई समय से इस बारे में रिपोर्ट्स सामने आ रहीं थीं कि सरकार ये फैसला कर सकती है। डीए की बात करें तो केंद्रीय कर्मचारियों को इससे पहले 42 फीसदी का डीए के रुप में मिलते थे, अब इसकी दर 46 फीसीदी हो गई है। महंगाई के इस दौर में कहीं ना कहीं केंद्रीय कर्मचारियों को राहत जरूर मिलेगी।
यह भी पढ़ें – बैंक ऑफ बड़ौदा का बड़ा एक्शन, 60 कर्मचारियों को किया सस्पेंड, अब आगे कैसा है बैंक का भविष्य?
वहीं किसानों की तरफ से भी कई महीनों से इसकी डिमांड देखी जा रही थी, जो आज सरकार ने पूरा करने की कोशिश की है। हालांकि इससे सरकरी खजाने पर प्रेशर जरूर पडे़गा, पर इसके लिए पिछले दो महीने से तैयार दिख रही थी।
– Kumar gaurav
संबंधित खबरें
Amazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
1 hr agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
2 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
3 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
6 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
6 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
7 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
7 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
21 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
23 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines