एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी एक नवीनतम रिपोर्ट में बताया कि जुलाई 2025 में खुदरा महंगाई (CPI) ऐतिहासिक रूप से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुँच सकती है। बैंक ने यह अनुमान भारत में हालिया आर्थिक परिस्थितियों, नीतिगत उपायों और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेज़ गिरावट के आधार पर जताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमारा मानना है कि आगामी जुलाई 2025 के CPI मुद्रास्फीति के आँकड़े अब तक के सबसे निचले ऐतिहासिक स्तर को पार कर जाएँगे।
FY26 में CPI 3% के करीब, RBI के अनुमान से भी कम
SBI का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 में औसत CPI महंगाई 3.0-3.2% के बीच रह सकती है, जो भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के 3.7% के पूर्वानुमान से काफी कम है। पिछले वित्त वर्ष (FY25) में यह औसतन 4.6% थी। यह गिरावट न केवल उपभोक्ताओं के लिए राहत है, बल्कि नीतिगत स्तर पर ब्याज दरों में और कटौती की संभावनाओं को भी बल देती है।
जून 2025 में CPI महज 2.10%, खाद्य वस्तुएं बनीं सबसे बड़ा कारक
जून 2025 में खुदरा महंगाई गिरकर 2.10% पर आ गई, जो पिछले 77 महीनों का सबसे कम स्तर है। मई 2025 में यह 2.82% और जून 2024 में 5.08% थी। मुख्य वजह रही खाद्य महंगाई में भारी गिरावट, जो -0.20% तक नीचे चली गई।
किन चीजों की कीमतों पर पड़ेगा असर?
सब्जियाँ टमाटर, प्याज, आलू जैसी सब्जियों, दाल और मसाले जैसी खाद्द वस्तुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। इन वस्तुओं की कीमतें सीधे CPI को प्रभावित करती हैं, इसलिए इनके सस्ते होने से आम आदमी की थाली पर असर साफ दिखेगा।
आयातित महंगाई बनी चिंता!
हालाँकि घरेलू महंगाई में राहत है, आयातित महंगाई अब भी चुनौती बनी हुई है। जून 2025 में CPI में आयातित महंगाई का हिस्सा बढ़कर 71% हो गया है खासकर सोने और चांदी की ऊँची कीमतों के चलते। SBI ने संकेत दिया है कि अगर यही रुझान बना रहा, तो RBI जल्द ही ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की और कटौती कर सकता है, जिससे लोन सस्ते हो सकते हैं और आर्थिक गतिविधियाँ तेज़ हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
7 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
8 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
9 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
11 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
12 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
13 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
13 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
14 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines