Starbucks Coffee Price: एक ट्विटर यूजर ने कहा कि उसने उसी कॉफी शॉप में बैठकर Zomato से Starbucks कॉफी खरीदी और उसे वह आधी कीमत में मिली। संदीप मॉल नामक एक शख्स ने दावा किया कि उन्होंने Zomato से Starbucks शॉप से 400 रुपये की कीमत वाली कॉफी ऑर्डर की और शॉप में ही उसे 400 वाली कॉफी डिस्काउंट के बाद महज 190 रुपये में मिली।
उन्होंने लिखा, ‘Starbucks जाओ तो 400 रुपये में कॉफी मिलती है। उसी कॉफी के लिए Zomato पर छूट मिलती है। वह सिर्फ 190 रुपये में मिल गई। Starbucks के पते पर ही Zomato से ऑर्डर किया।’ उन्होंने आगे कहा कि जोमैटो वाला शॉप से कॉफी लेता है और मुझे मेरी टेबल पर दे जाता है। इस तरह की बात सामने आने के बाद ट्विटर यूजर हैरान हैं। मॉल के ट्वीट को 1.1 मिलियन व्यूज और 10,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
यूजर्स में से एक ने मॉल को Zomato बिल के स्क्रीनशॉट को दिखाने के लिए कहा और लिखा कि ऐसा नहीं हो सकता। हालांकि, इसके जवाब में मॉल ने आवश्यक बिल की फोटो पोस्ट की। उन्होंने कहा, ‘यह बिल उन सभी के लिए है जो सोचते हैं कि यह ट्वीट मनगढ़ंत कहानी है- मेंटोस खाओ दिमाग की घंटी बजाओ।’ बिल के मुताबिक उन्होंने वनीला स्वीट क्रीम कोल्ड ब्रू का ऑर्डर दिया और 200 रुपये का बिल आया।
लोगों ने क्या कहा?
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जीनियस!!! या जिसे हम भारत में जुगाड़ कहते हैं।’ वहीं, अन्य यूजर ने कहा कि उनके द्वारा भी देखा गया है कि खुद स्टोर वाले कहते हैं कि Zomato या Swiggy से ऑर्डर करोगे तो अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। एक अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता ने कहा, ‘हमने भी ऐसा Natural Ice Cream के ऑर्डर के वक्त देखा था, स्टोर पर 1K की मिलती है लेकिन स्टोर के बाहर खड़े होकर swiggy से ऑर्डर किया.. तो 399 रुपये में मिली छूट के बाद।’
संबंधित खबरें
आज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
39 mins agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 hr agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
2 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
3 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
16 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
20 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
21 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines