Rule Changes from Today: आज से नया साल शुरू हो गया है और इसके साथ ही कुछ नियमों में बदलाव भी लागू हो गए हैं. इसमें एलपीजी सिलेंडर गैस की कीमत से लेकर 8वें वेतन आयोग लागू होने और पैन-आधार लिंकिंंग लास्ट डेट निकल जाने तक के बदलाव शामिल हैं. आइये आइये आपको बताते हैं कि आज 1 जनवरी से किन नियमों में बदलाव हो गए हैं, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर होने वाला है.
LPG सिलेंडर हुआ महंगा
नए साल की शुरुआत फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ हुई है, क्योंकि सरकार ने 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 111 रुपये की बढ़ोतरी की है, जो 1 जनवरी यानी आज से लागू हो गई है. इस बढ़ोतरी से देश भर के होटलों, रेस्टोरेंट और छोटे बिजनेस के ऑपरेटिंग खर्च बढ़ने की उम्मीद है. इस बदलाव के बाद, दिल्ली में 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 1691.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1580.50 रुपये थी. कोलकाता में कीमतें 1684 रुपये से बढ़कर 1795 रुपये हो गई हैं, जबकि मुंबई में रेट 1531 रुपये से बढ़कर 1642.50 रुपये हो गया है.
14 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है. घरेलू कुकिंग गैस की कीमतें सभी शहरों में अपरिवर्तित हैं, जो 850 रुपये से 960 रुपये के बीच हैं.
यह भी पढें : Indian Railway Alert: 24 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, 1 जनवरी से इस टाइम पर चलेंगी ट्रेनें
PNG की कीमत घटी
कमर्शियल LPG की कीमतें बढ़ने के बावजूद, घरों को कुछ राहत मिली है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन में घरेलू पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में कमी की घोषणा की है. बदली हुई कीमतों के तहत, दिल्ली में घरेलू PNG की कीमत 47.89 रुपये प्रति SCM होगी. गुरुग्राम में कीमत घटाकर 46.70 रुपये प्रति SCM कर दी गई है, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में उपभोक्ताओं को 47.76 रुपये प्रति SCM देने होंगे.
PNG की नई कीमतें 2026 की शुरुआत से लागू हो गई हैं और उम्मीद है कि इससे घरेलू उपभोक्ताओं पर बोझ कम होगा.
पैन और आधार लिंक का समय खत्म, अटक सकता है काम
पैन और आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी. अगर आप ये चूक गए हैं तो आज से आपके कई फाइनेंशियल काम अटक सकते हैं. आपका पैन कार्ड इनऑपरेटिव माना जाएगा और इसका सीधा असर टैक्स फाइलिंग, रिफंड, बैंक से जुड़े काम और सरकारी योजनाओं पर पड़ेगा.
8वां वेतन आयोग लागू
8वां वेतन आयोग आज 1 जनवरी 2026 से लागू हो गया है. हालांकि ये तुरंत आपकी सैलरी में रिफ्लेक्ट नहीं होगा, लेकिन 8वें वेतन आयोग को मंजूरी मिलने के बाद 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा. बेसिक सैलरी में 20 से 35 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना है और इसके साथ DA, HRA और पेंशन में भी इजाफा हो सकता है.
WhatsApp और Telegram के नियमों में बदलाव
मैसेजिंग ऐप्स यूज करने के लिए ऐसे फोन नंबर को यूज करना है, जो कम से कम 90 दिन एक्टिव हो. वेब वर्जन हर 6 महीने में ऑटो लॉगआउट हो सकता है. फर्जी अकाउंट और ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं.
Farmer ID जरूरी
पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए आज से यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में Farmer ID अनिवार्य हो गया है. Farmer ID के बगैर पीएम किसान योजना के 6000 रुपये नहीं मिल पाएंगे.
बैंक और FD की दरें बदल गईं
SBI, HDFC से लेकर PNB तक करीब सभी बैंकों में एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किए गए हैं. तो अगर आप एफडी करा रहे हैं तो नई ब्याज दरें चेक कर लें.
अब हर हफ्ते अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर
1 जनवरी यानी आज से क्रेडिट स्कोर हर 7 दिन में अपडेट होगा. अगर आप समय पर EMI भरते हैं तो इसका फायदा आपको जरूर होगा.
पेट्रोल डीजल की कीमत
आज से पेट्रोल डीजल और एविएशन फ्यूल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो गए हैं.
न्यू टैक्स लॉ
सरकार पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को हटाकर 1 अप्रैल 2026 से नया कानून लाने की तैयारी कर रही है, जिसका असर आने वाले कुछ महीनों में दिखने लगेगा. इसलिए आज से टैक्स प्लानिंग में बदलाव हो गया है.
नया टैक्स फॉर्म
आज से नया टैक्स फॉर्म जारी हो गया है. इसमें बैंक ट्रांजैक्शन और खर्च की ज्यादा जानकारी देनी होगी. इसमें गलती होने की गुंजाइश कम होगी.
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
9 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
12 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
13 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
14 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
18 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
19 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines