Business Idea PM Jan Aushadhi Kendra : अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं जिसमें सरकार की तरफ से मदद मिलती हो तो प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सरकार भी इस तरह के औषधि केंद्र यानी मेडिकल स्टोरी खोलने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। इन स्टोर पर जेनरिक दवाइयां मिलती हैं जो आम दवाइयों के मुकाबले काफी सस्ती होती हैं जबकि असर सामान्य दवाइयों जितना ही होता है। यही कारण है कि केंद्र सरकार इन औषधि केंद्रों को खोलने का मौका दे रही है।
कुछ शर्तें पूरी करना जरूरी
इन केंद्रों को कोई भी शख्स नहीं खोल सकता। इसके लिए कुछ शर्तें पूरी करना जरूरी है। इसके लिए ये चीजें होना जरूरी हैं:
- सिर्फ वही शख्स PM जन औषधि केंद्र खोल सकता है जिसके पास डी फार्मा या बी फार्मा की सर्टिफिकेट होगा।
- औषधि केंद्र खोलने के लिए 120 स्क्वेयर फुट जगह होनी चाहिए।
- औषधि केंद्र खोलने के लिए 5000 रुपये की फीस देनी होगी।
PM जन औषधि केंद्र कहीं भी खोला जा सकता है।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
जो भी शख्स PM जन औषधि केंद्र खोलना चाहता है, उसके पास फार्मा का सर्टिफिकेट होने के साथ-साथ कुछ डॉक्यूमेंट भी जरूर होने चाहिए। ये डॉक्यूमेंट इस प्रकार हैं:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- एड्रेस प्रूफ
- फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
ऐसे करें आवेदन
जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसे खाेलने के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट janaushadhi.gov.in पर अप्लाई करना होगा।
सरकार से तरफ से आर्थिक मदद
1. दो लाख रुपये की मदद : जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सरकार की तरफ से भी आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। स्पेशल कैटेगरी (महिला, दिव्यांग, उससी, एसटी आदि) में आने वाले लोगों को सरकार की तरफ से 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। इस रकम में से 1.50 लाख रुपये फर्नीचर और दूसरी चीजाें के रीइम्बर्समेंट के लिए और बाकी के 50 हजार रुपये कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर, स्कैनर आदि के लिए होते हैं।
2. आर्थिक प्रोत्साहन : सभी लोगों को सरकार की तरफ से आर्थिक प्रोत्साहन भी मिलता है। इसके अंतर्गत हर महीने 5 लाख रुपये तक की दवा खरीदने पर 15 फीसदी या अधिकतम 15 हजार रुपये प्रति महीना का प्रोत्साहन मिल सकता है।
कितनी होती है कमाई
इन जन औषधि केंद्रों से होने वाली दवाई की बिक्री पर 20 फीसदी तक का मार्जिन होता है। वहीं सरकार हर महीने होने वाली बिक्री पर अगल से इंसेंटिव भी देती है। अगर आप महीने में 5 लाख रुपये की सेलिंग करते हैं तो आपको 20 फीसदी मार्जिन से एक लाख रुपये और 15 हजार का इंटेंसिव, कुल मिलाकर 1.15 लाख रुपये की कमाई होगी।
यह भी पढ़ें : Success Story: पिता का बिजनेस छोड़ सुगंध का कारोबार शुरू किया, फैक्ट्री में आग से डरे नहीं, आज 650 करोड़ टर्नओवर
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
7 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
11 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
12 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
14 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
15 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
17 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
18 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines