PM Kisan Yojana Budget Expectation : पीएम किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों को हर तीन महीने पर 2000 रुपये की मदद राशि मिलती है. यानी इस योजना के तहत पूरे साल में 6000 रुपये उनके खाते में सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं. लेकिन यह योजना जब से शुरू हुई है, इसकी राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है. जबकि महंगाई दर में बदलाव आ चुका है. ऐसे में देश के किसान लंबे समय से इस राशि को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
किसानों की मांग है कि सरकार को अब ये राशि 6000 से बढ़ाकर 9000 रुपये कर देनी चाहिए. 1 फरवरी को पेश होने जा रहे आम बजट से पहले किसानों को इसे लेकर बड़ी उम्मीदें हैं. क्या सरकार, किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि (PM Kisan Nidhi) की राशि को बढ़ा सकती है?
Budget 2026: टैक्स छूट और सस्ते कर्ज तक बजट से MSME सेक्टर को क्या-क्या चाहिए? जानें
Budget 2026 से क्या चाहते हैं किसान?
पीएम-किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की राशि बढ़ा दी जाए. सालाना मिलने वाली 6,000 की राशि को बढ़ाकर 9,000 या 10,000 करने की मांग है. साल 2019 जब ये योजना शुरू की गई थी, तब से अब तक खेती की लागत और महंगाई काफी बढ़ गई है.
बता दें कि पीएम किसान (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) योजना फरवरी 2019 में आधिकारिक तौर पर शुरू की गई थी, जिसके पहले फायदे 1 दिसंबर, 2018 से लागू किए गए थे, ताकि पूरे भारत में किसान परिवारों को फाइनेंशियल मदद मिल सके. इसकी घोषणा 1 फरवरी 2019 को वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 2019 के अंतरिम केंद्रीय बजट के दौरान की थी और इसे औपचारिक रूप से 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया था.
Budget 2026 के दिन घटेगा या बढ़ेगा शेयर बाजार? जानें कैसा रहा है अब तक स्टॉक मार्केट का रिएक्शन
साल 2019 से अब तक किसान सम्मान निधि की राशि में कोई परिवर्तन या बढ़ोतरी नहीं हुई है. ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि इस बजट में सरकार न पीएम किसान योजना की किस्त 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कर सकती है. इसके अलावा MSP पर लंबे समय चली आ रही किसानों की मांग भी जारी है. किसानों को सस्ता और आसान कर्ज के लिए लिमिट बढ़ाने की मांग भी की जा रही है.
क्या सरकार बढ़ा सकती है पीएम किसान योजना की राशि ?
विशेषज्ञों की मानें तो इस बार बजट में किसानों के लिए काफी कुछ हो सकता है. उनमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत मिलने वाली राशि में इजाफा भी शामिल हो सकती है. सरकार इस बार इस राशि को 6000 रुपये बढ़ाकर 9000 रुपये कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो किसानों के खाते में हर चार महीने पर 2000 रुपये की बजाय 3000 रुपये की राशि क्रेडिट होगी.
कब आएगी 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त दिसंबर में जारी की गई थी. अब इस साल की पहली और 22वीं किस्त जारी होने वाली है. रिपोर्ट्स के अनुसार 22वीं किस्त (pm kisan 22th installment date) फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है. इस बार किसान 2000 की बजाय 3000 रुपये किस्त आने की उम्मीद कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
अंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
44 mins agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
3 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
5 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
8 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
8 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
17 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
1 day agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines