Budget Session 2023: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेगी। इसके बाद कल यानी एक फरवरी को केंद्र सरकार संसद में बजट पेश करेगी। मौजूदा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा। क्योंकि 2024 के मई में लोकसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा उसके पहले सरकार 2024 में अंतरिम बजट ही पेश कर पाएगी। जबकि चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश होगा।
इस साल 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं जिसे 2024 के आम चुनाव से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह पूर्णकालिक बजट चुनावी मौसम वाला बजट पेश हो सकता है। जिसमें सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ जरूर होगा ताकि वो सरकार के कामकाज से खुश हो सकें।
दरअसल केंद्र सरकार पर मध्यम वर्ग से लेकर किसानों, मजदूरों, युवाओं, छात्रों, बुजुर्गों और मध्यम वर्ग के बीच अपनी छवि को और मजबूत करने का दबाव है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार इस बजट में सभी वर्गों को खुश करने के लिए कई लोकलुभावन ऐलान कर सकती है। साथ में देश आर्थिक विकास को गति को रफ्तार देने के लिए पूंजीगत खर्चों में बड़ा भरकम इजाफा भी कर सकती है। हालांकि इस दौरान सरकार पर राजकोषीय दवाब भी रहेगा कि बजट में ऐलान किए गए वादों को पूरा करने के लिए पैसा कहां आएगा। साथ ही सरकार पर राजकोषीय घाटे को भी कम करने की चुनौती होगी।
इतना ही सरकार पर बजट के दौरान बढ़ती महंगाई पर काबू में रहने की भी चुनौती होगी। दरअसल आम जनमानस महंगाई के काफी परेशान है। बीते एक साल में महंगाई ने आम से खास सभी वर्गों को परेशान कर रखा है। पेट्रोल-डीजल से लेकर सीएनजी-पीएनजी, खाने के तेल, आटा-चावल सबके दाम सातवें आसमान पर हैं।
और पढ़िए – गरीबों के लिए अवसर है ये सरकारी योजना, गारंटी के बिना मिलेंगे 50 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन
पैक्ड फूड आईटम्स पर जीएसटी बढ़ने के बाद महंगाई आम लोगों की रही सही कमर भी तोड़ दी। महंगाई पर काबू में रखने लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) ने कर्ज को महंगा कर दिया। जिससे होम लोन की ईएमआई महंगी हो गई। इसका सीधा प्रभाव आम लोगों की बचत पर पड़ा है। लिहाजा मोदी सरकार पर मिडिल क्लास को बजट के जरिए राहत देने का सबसे बड़ा दबाव है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
4 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
6 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
7 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
9 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
10 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines