हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BSNL Plan: 300 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, मिलेंगे ढेरों Benefits

BSNL Plan: बीएसएनएल अब Jio, Airtel, Vi के कुछ लोकप्रिय प्लान को सीधे टक्कर देने के लिए एक नए प्लान की योजना बना रहा है। हम एक ऐसे आकर्षक प्लान के बारे में जानने जा रहे हैं जो यूजर्स को कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी प्रदान करता है। आइए देखते हैं इस प्लान की कीमत कितनी है और यह कितने दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

विज्ञापन
BSNL Plans

BSNL Plan: क्या आप Jio, Airtel या Vi के नेटवर्क से BSNL पर स्विच करने की योजना बना रहे हैं? तो आपको बीएसएनएल के प्लान के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। प्रीपेड यूजर्स के लिए बीएसएनएल के पास कई बेहतरीन प्लान हैं जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी ऑफर करते हैं। आज हम बीएसएनएल के 797 रुपये वाले प्लान पर नजर डालने जा रहे हैं, जिसमें सिर्फ 797 रुपये में 300 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। आइए जानते हैं इस प्लान के फायदों के बारे में।

BSNL 797 रुपये का प्लान

797 रुपये की कीमत वाले बीएसएनएल प्लान में कंपनी के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल और एसटीडी) मिलती है। इसके साथ अनलिमिटेड डेटा भी मिलता है, लेकिन इस प्लान के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा इस्तेमाल की FUP सीमा है। डेटा और कॉलिंग के अलावा इस प्लान में आपको प्रतिदिन 100 sms भी मिलते हैं। लेकिन, डेटा, कॉलिंग और एसएमएस तीनों सुविधाओं का फायदा सिर्फ शुरुआती 60 दिनों तक ही मिलेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़े: USB Condom का इस्तेमाल क्यों है इतना जरूरी? फायदे जान आप भी कहेंगे ये है काम की चीज

BSNL के 797 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी

विज्ञापन

797 रुपये वाले प्लान में BSNL यूजर्स को 300 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। 60 दिनों के बाद यूजर्स को डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के इस्तेमाल के लिए अधिक शुल्क देना होगा। लोकल कॉल के लिए 1 रुपये प्रति मिनट, एसटीडी कॉल के लिए 1.3 रुपये प्रति मिनट, लोकल एसएमएस के लिए 80 पैसे, एसटीडी एसएमएस के लिए 1.20 रुपये और इंटरनेशनल एसएमएस के लिए 6 रुपये प्रति मिनट। डेटा उपयोग के लिए 25 पैसे प्रति एमबी शुल्क लिया जाएगा।

BSNL प्लान किसके लिए है फायदेमंद ?

विज्ञापन

बीएसएनएल का यह प्लान उन लोगों के काम आ सकता है जिन्हें कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहिए। इसका मतलब है कि बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी और सिम 300 दिनों तक चालू रहेगी। जहां कुछ लोग कम कीमत में नंबर चालू रखने के लिए प्लान की तलाश में रहते हैं, वहीं अगर आप भी ऐसे ही किसी प्लान की तलाश में हैं तो यह प्लान आपके लिए सही हो सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola