BSNL Fraud: अगर आप BSNL के ग्राहक हैं तो संभल जाइए। इन दिनों कंपनी के नाम पर धोखेबाजी की जा रही है। देश के लगभग हर कोने से ऐसे केस सामने आ रहे हैं। जिसके बाद BSNL ने भी अपने ग्राहकों को सावधान रहने का अलर्ट दे दिया है। कंपनी ने कहा है कि कस्टमर केयर पर किसी भी तरह की निजी जानकारी हासिल नहीं की जाती है। अगर ऐसे में कोई आपसे कॉल पर ऐसी डिटेल्स लेता है तो, सावधानी बरतें।
आखिर क्या है मामला?
दरअसल रिपोर्ट्स आ रहीं है कि BSNL के कस्टमर केयर एजेंट बनकर ग्राहकों को बताया जा रहा है कि आने वाले दिन में आपकी सिम बंद हो जाएगी। इसके लिए आपको Kyc कराने की जरूरत है। जिसमें आधार कार्ड से लेकर पैन कार्ड की डिटेल्स मांगी जाती हैं। ग्राहक जैसे ही ये सभी डिटेल्स देता है, वैसे ही अकाउंट खाली हो रहे हैं।
बैंक ने किया है खंडन
BSNL की तरफ से कहा गया है कि कंपनी कोई भी ऐसे प्लान पर काम नहीं कर रही है। कुछ सलेक्टेड एरिया में सिम के Kyc के लिए प्लान है, पर पूरे देश में ऐसी कोई भी योजना नहीं है। इसलिए इस बात का फायदा हैकर्स उठा रहे हैं। इसलिए इस तरह की धोखेधड़ी से बचकर रहें।
यह भी पढ़ें –JIO ने फिर दी करोड़ों ग्राहकों को खुशखबरी, एयरटेल-वोडाफोन की उड़ी नींद!
धोखेधड़ी का हो गए हैं शिकार तो यहां करें शिकायत
साथ ही अगर ऐसे किसी केस में फंस गए हैं तो तुरंत ही अपने बैंक को इसकी जानकारी दें। जितना जल्दी हो सके कार्ड से लेकर नेट बैंकिंग को ब्लॉक करा दें। इसके बाद साइबर पुलिस को इसकी बारे में जानकारी दें। साथ में साइबर क्राइम के लिए https://cybercrime.gov.in ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
9 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
10 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
11 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
12 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
12 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
15 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
15 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
16 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines