Expired Food Items Found in Blinkit Warehouse : 10 मिनट में आपके घर जो सामान आ रहा है, कहीं वह एक्सपायरी तो नहीं? आपको बता दें कि क्विक ई-कॉमर्स कंपनी Blinkit के वेयरहाउस में छापा पड़ा है जहां से एक्सपायरी सामान मिला है। यही नहीं, यहां खाने-पीने की चीजें इतने खराब ढंग से रखी मिलीं कि वह इस्तेमाल करने लायक नहीं थीं। इसे लेकर ब्लिंकइट को नोटिस जारी किया गया है।
इस शहर में पड़ा छापा
ब्लिंकइट के हैदराबाद स्थित वेयरहाउस में तेंलगाना के फूड सेफ्टी कमिश्नर ने छापा मारा। जब टीम यहां आई तो उसे कई सामान बहुत ही बेतरतीब तरीके से रखा हुआ था। साथ ही यहां हाइजीन का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था। यही नहीं, इस वेयरहाउस में कई सामान ऐसे थे जिनकी डेट निकल चुकी थी यानी वे एक्सपायर हो चुके थे। इस छापे और यहां मिली गड़बड़ियों के बारे में फूड कमिश्नर ने अपने X अकाउंट पर इसके बारे में पोस्ट की है। हालांकि इस बारे में ब्लिंकट का अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ये मिली गड़बड़ियां
फूड डिपार्टमेंट को छापे के दौरान वेयरहाउस में ये गड़बड़ियां मिलीं
- वेयरहाउस बहुत ही बेतरतीब तरीके से बना हुआ था। वहां रखी रैक्स पर धूल जमी थी और साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा गया था।
- यहां मौजूद लोगों को फूड सेफ्टी से जुड़ी ट्रेनिंग नहीं दी गई थी। इस ट्रेनिंग के लिए FSSAI से मिलने वाला FOSTAC सर्टिफिकेट भी नहीं था।
- यहां रखी चीजों को मैनेज करने वाले लोगों का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं था।
- खाने-पीने की चीजें कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट के साथ रखी हुई थीं।
- कामाक्षी फूड्स के प्रोडक्ट एक्सपायरी मिले। इनमें सूजी, पीनट बटर, मैदा, पोहा, बेसन आदि शामिल थे। करीब 30 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है।
- रागी का आटा, अरहर की दाल संदिग्ध रूप से खराब मिले। इनकी कीमत करीब 52 हजार रुपये है। इन्हें जब्त कर लिया गया है और जांच के लिए लैब भेज दिया है।
Blinkit के वेयरहाउस में छापा।
कहीं भारी न पड़ जाए 10 मिनट की डिलीवरी
मेट्रो शहरों में रहने वाले काफी लोग क्विक ई-कॉमर्स कंपनी जैसे Blinkit, Zapto आदि से ग्रॉसरी समेत काफी सामान ऑर्डर करते हैं। ये कंपनियां 10 मिनट में सामान डिलीवरी करने का दावा करती हैं। जिस तरह से सामान में गड़बड़ियां मिली हैं, ऐसा न हो कि आपके पास भी खराब सामान आ जाए। जब भी आप यहां से सामान मगाएं तो उसे इस्तेमाल करने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट और क्वॉलिटी चेक कर लें। कुछ भी गड़बड़ी होने पर तुरंत कंपनी को इसकी शिकायत करें।
आम लोगों की पहुंच से दूर होते हैं वेयरहाउस
ये कंपनियां खाने-पीने का सामान अपने वेयरहाउस में रखते हैं। ये वेयरहाउस काफी बड़े गोदाम होते हैं, जो हर एरिया के करीब एक या 2 किमी के दायरे में होते हैं ताकि 10 मिनट में सामान पहुंचाया जा सके। इन गोदामों में यहां काम करने वाले एम्प्लॉई ही जा सकते हैं। आम लोगों को यहां जाने की अनुमति नहीं होगी।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
9 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
11 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
11 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
12 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
13 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
15 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
17 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines